- Advertisement -

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा ने कर दिया अपने रिश्ते का ऐलान ? जानिए दोनों के बीच कितना है उम्र का फासला?

तलाक के बाद हार्दिक की पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। पहले उनका नाम सिंगर जस्मिन वालिया से जुड़ा था, लेकिन अब उनका नाम माहिका के साथ जुड़ रहा है।

5 Min Read

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 2024 में नताशा स्टेनकोविच से तलाक के बाद हार्दिक का नाम कई लोगों से जोड़ा गया, लेकिन अब दोनों को साथ देखकर यही लग रहा है कि क्या दोनों ने अपने नए रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है? शुक्रवार सुबह, 10 अक्टूबर 2025, को हार्दिक पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर मॉडल माहिका शर्मा के साथ देखा गया।

- Advertisement -
Ad image

हार्दिक और माहिका दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ पहुंचे। हार्दिक अपनी शानदार पीली Lamborghini Urus SE में आए थे। पहले हार्दिक गाड़ी से उतरे और कुछ ही पलों बाद महीका भी कार से बाहर आईं। वहां मौजूद फोटोग्राफर उन्हें देखकर हैरान रह गए क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि हार्दिक अपनी नई साथी के साथ सामने आएंगे। हालांकि, दोनों ने मीडिया के कैमरों के सामने साथ में पोज़ नहीं दिया। हार्दिक माहिका को भीड़ और कैमरों से बचाते नजर आए।

नए प्यार की शुरुआत?

2024 में नताशा स्टेनकोविच से अलग होने के बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया था। जस्मिन अपने हिट सॉन्ग Bom Diggy के लिए जानी जाती हैं। कई बार उन्हें हार्दिक के मैचों में देखा गया, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन अब लगता है कि हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर लिया है?

- Advertisement -
Ad image

उम्र का फासला

हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को हुआ था और वे इस समय 31 साल के हैं। वहीं, माहिका शर्मा का जन्म 2001 में हुआ था और वे फिलहाल 24 साल की हैं। इस तरह दोनों के बीच 7 साल का उम्र का अंतर है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस एज गैप को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, लेकिन दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा।

कौन हैं माहिका शर्मा?

माहिका शर्मा एक मॉडल, एक्ट्रेस और योगा इंस्ट्रक्टर हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली, गुजरात और अमेरिका से की है। वे एक Lean Six Sigma Black Belt सर्टिफाइड प्रोफेशनल हैं, जो बताता है कि वे कॉर्पोरेट सेक्टर में भी दक्ष हैं। साथ ही, वे एक एडवांस योगा इंस्ट्रक्टर हैं और फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। माहिका ने अपने करियर की शुरुआत एक फ्रीलांसर मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में काम किया, जिसके बाद उन्हें कई छोटे रोल्स फिल्मों में मिले। वे ऑरलैंडो वॉन आइंसीडल की डॉक्यूमेंट्री Into the Dusk में नजर आईं, जो ऑस्कर जीत चुके निर्देशक की फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने ओमंग कुमार की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी (2019) में भी काम किया, जिसमें विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में थे। मॉडलिंग के अलावा माहिका कई फैशन ब्रांड्स और टॉप डिजाइनर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 41.2 हजार फॉलोअर्स हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी शामिल हैं।

दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस की नजर

एयरपोर्ट पर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हार्दिक और की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को स्टाइलिश कपल कहकर बुला रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स अब भी हार्दिक और नताशा के पुराने रिश्ते को लेकर भावुक हैं।

फिलहाल, हार्दिक और माहिका ने अपने रिश्ते को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिस तरह दोनों एक साथ नजर आए, उससे साफ है कि वे अपने रिश्ते को छिपाने के बजाय खुले तौर पर जीना चाहते हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या दोनों एक साथ किसी पब्लिक इवेंट में भी नजर आते हैं या नहीं। और क्या अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हैं?

Keywords: Hardik Pandya Relationship, Maheika Sharma Age, Hardik Pandya Girlfriend, Mumbai Airport Appearance

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू