- Advertisement -

Durga Puja 2025: मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे रणबीर कपूर, पति और बेटी संग सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बिपाशा

Durga Puja 2025: मुंबईवासी इन दिनों मां दुर्गा की पूजा में लगे हुए हैं। रानी मुखर्जी और काजोल की फैमिली ने भी एक भव्य पंडाल लगाया है। जिसमें कई बड़े स्टार्स मां के दर्शन करने पहुंचे।

0 Min Read

मुंबई में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। रानी मुखर्जी और काजोल की फैमिली ने भी एक भव्य पंडाल लगाया है। जिसमें कई बड़े स्टार्स मां के दर्शन करने पहुंचे। काजोल और रानी मुखर्जी के परिवार की तरफ से आयोजित पारंपरिक दुर्गा पूजा पंडाल बॉलीवुड सितारों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अष्टमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए कई बड़े सितारों ने पंडाल में शिरकत की और भक्ति भाव से माता रानी के आशीर्वाद लिए।

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर हर साल की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार के पंडाल में पहुंचे। नीले रंग के ट्रेडिशनल कुर्ते में रणबीर बेहद हैंडसम लग रहे थे।

1

/

8

उन्होंने अयान मुखर्जी के साथ माता रानी के दर्शन किए और पूजा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने अयान के साथ पोज़ दिए।

2

/

8

- Advertisement -

अष्टमी के दिन बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ पंडाल पहुंचीं। बिपाशा ने सुर्ख लाल साड़ी पहन रखी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

3

/

8

करण सफेद कुर्ते में दिखे, जबकि छोटी देवी पीले लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं। यह फैमिली मूमेंट कैमरों में कैद होते ही वायरल हो गया।

4

/

8

Read More

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन भी हर साल की तरह इस बार भी लगातार तीसरे दिन पंडाल में पहुंचीं।

5

/

8

मंगलवार को वो लाल सिल्क की साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनकी गरिमा और भक्ति साफ झलक रही थी।

6

/

8

- Advertisement -

मुखर्जी परिवार के पंडाल में सुमोना चक्रवर्ती पहुंची यहां उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया। वहीं काजोल, रानी मुखर्जी, और अयान मुखर्जी समेत कई सितारे मौजूद रहे।

7

/

8

इस दौरान पंडाल में पूजा, सिंदूर खेला, और पारंपरिक भोग का आयोजन भी किया गया। मां का आशीर्वाद लेने टीवी की मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली पहुंची।

8

/

8

Tags:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर्स और मीडिया के कैमरे लगातार इन पलों को कैद करते रहे।

- Advertisement -
Ad image

Keywords:Durga Puja 2025, Bollywood Celebs Durga Puja, Durga Puja Photos Videos 2025, Ranbir Kapoor Ayan Mukerji Puja, Bipasha Basu Family Durga Puja, Bollywood Durga Puja Look 2025

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

हॉट पिक ऑफ़ द डे

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू