- Advertisement -

भक्ति में सराबोर सीआर पार्क, दुर्गा पूजा पंडाल में पीएम मोदी ने की आरती, मां काली के भी किए दर्शन

महाअष्टमी पर मिनी बंगाल कहे जाने वाले सीआर पार्क में पीएम मोदी ने मां दुर्गा की आरती की। काली बाड़ी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना।

2 Min Read

पश्चिम बंगाल की तरह, दिल्ली का सीआर पार्क इलाका भी दुर्गा पूजा के रंग में सराबोर हो गया है। मंगलवार को इस उत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीआर पार्क पहुंचे और उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर उनकी आरती की। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रही। चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

- Advertisement -
Ad image

वहीं महाअष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा को लेकर पीएम के दौरे से पहले सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए वहीं लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़े इसके लिए एडवाइजरी पहले ही जारी की गई थी।

प्रधानमंत्री के दौरे से ट्रैफिक प्रभावित

प्रधानमंत्री के इस दौरे और भारी भीड़ को देखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे प्रभावित इलाकों में जाने से बचें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

- Advertisement -
Ad image

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, दोपहर 3 बजे से आधी रात तक कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इनमें आउटर रिंग रोड (पंचशील से ग्रेटर कैलाश तक), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मुख्य सड़क शामिल हैं।

दुर्गा पूजा का यह पर्व इस क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और प्रधानमंत्री के दौरे ने इस साल के उत्सव को और भी खास बना दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली के चितरंजन पार्क को मिनी कोलकाता कहा जाता है, जहां हर साल नरवात्रि में कई दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए जाते हैं, सैकड़ों की तादाद में लोग रोजाना यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Keywords:Pm Modi At Cr Park, Durga Pooja 2025, Delhi Durga Pooja, Cr Park Pooja Pandal, Cr Park Pm News In Hindi, Delhi Cm Rekha Gupta At Chitranjan Park

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू