बिग बॉस 19 के आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच मजाक मस्ती के साथ-साथ खूब गहमागहमी देखने को मिली। जहां BB कोचिंग सेंटर में जीशान की क्लास से आवेज को इतनी परेशानी हुई कि दोनों के बीच बहस हो गई। वहीं फरहाना के प्यार के क्लास में बशीर फ्लर्ट करते नजर आए। वहीं घर में सबसे ज्यादा माहौल तब बिगड़ा जब गौरव ने अपने कीचन की क्लास में कुनिका सदानंद की जमकर धज्जियां उड़ाई।
जीशान की क्लास
कुनिका की खिंचाई के बाद जीशान आवेज से पूछते हैं हमेशा हंसते रहते हो। इस पर आवेज कहते हैं अब्बा का नाम स्माइल है। वहीं जीशान कहते हैं इसलिए हंसते रहते हो। सब कुछ जमा करके क्यों बैठे हो उसी समय क्यों नहीं पूछते। 2 हफ्ते बाद होमवर्क लेके बैठने के बाद पूछते हो। ये ठीक नहीं और इसी के साथ उनकी क्लास ओवर हो जाती है।
आवेज और जीशान के बीच बहस
आवेज दरबाद को जीशान का मजाक इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने कहा इस तरह का नैरेटिव नहीं चाहिए की। ये आप सबको बोल रहे हो नेगेटिव में जा रहा है। होम वर्क लेके बैठने वाली बात पर बोले आवेज ने कहा ये मजाक तक ठीक था। पर आप हर जगह ये मत बोलिए। नेगेटिव असर पड़ रहा है। जहां जीशान कहते हैं हमें जो सही लगेगा हम बोलेंगे। आप तो हर बात पर मुंह फुला लेते हो।
फरहाना के ‘प्यार’ की क्लास
तीसरी क्लास… फरहाना के प्यार की क्लास में बशीर फ्लर्ट करते हुए फरहाना को कहते हैं- मैडम फरहाना जरा पास तो आना, फरहाना तुरंत उन्ही के अंदाज में जवाब देती हैं चुप बैठो वरना मारुंगी ताना… फरहाना पूछती हैं प्यार क्या है इस पर अशनूर कहती हैं कि हमें प्यार से डर लगता है। प्यार सबसे खूबसूरत इमोशन है जो आपको कभी नहीं हो सकता है। इस पर फरहाना कहती है कि झुंड में मै नहीं खेल सकती। अमाल कहते हैं प्यार—सैक्रीफाइज है। किसी के लिए अपनी ख्वाइशों को दबाना। वहीं प्यार के बारे में नतालिया इसे अंडरस्टैंडिंग बताती हैं।
अभिषेक– पीटी टीचर
ट्रनिंग—कराते हुए उन्हे बुलाएंगे जिनका गेम उनके हिसाब से बहुत कमजोर है। इस पर आवेज उनको समझाते हुए कहते हैं कमजोरी उसे कहते हैं जो झेल नहीं पाते, वो नहीं जो पेशेंस के साथ खेलते हैं। मैं प्वाइंट रख रहा हूं। अभिषेक कहते हैं सर्कल बनाओ इस पर कुनिका कहती हैं मुझे समझ नहीं आया। वो कहते हैं पकडिए मुझे क्या हुआ। बच्चों को घेर के नहीं पकड़ना है। कुनिका जी। वहीं घरवालों को प्रॉप यूज करने को लेकर अभिषेक भड़क जाते हैं और कहते हैं कि उन्हे मालूम है उन्हे क्या करना है। नेहल और फरहाना को खींचने के लिए रिंग देते हैं कि इसी तरह दोनों उन्हे खिंचते हैं। वहीं अशनूर को बुलाते हैं और कहते हैं नेगेटिव हमेशा नेगेटिव होता है। पॉजिटिव नेगेटिव होता है। वहीं रैप गाने के साथ गेम खत्म करते हैं। शेर दिल केह दे यां…
बहरहाल बीबी कोचिंग क्लास तो जबरदस्त रहा, कंटेस्टेंट ने इस क्लास को जमकर एंज्वाय किया और अंत में अपना पूरा राशन पाकर घरवाले खुश हो गए।
Keywords:– Bigg Boss Season 19, BB19, Bigg Boss 19 Latest News

