- Advertisement -

Bigg Boss 19: ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने अशनूर को लगाई फटकार, अभिषेक को दिखाया आईना

Bigg Boss-19 ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान ने अशनूर कौर को खूब खरी खोटी सुनाई और अभिषेक को दोस्ती को लेकर आईना भी दिखाया

3 Min Read

Bigg Boss 19: ‘Weekend Ka Vaar’ पर सलमान खान ने अभिषेक को कैप्टन बनाने का क्रेडिट लेने को लेकर अशनूर की जमकर क्लास लगाई… उन्होंने कहा कैप्टेंसी टास्क में विजुअली अभिषेक पहले चढ़ गए थे फिर आप ने आवेज से क्या कहा कि आपकी वजह से अभिषेक कैप्टन बना। सलमान खान ने अशनूर से पूछा कि क्या आपने क्रेडिट लेने के लिए ऐसा नहीं किया?

- Advertisement -
Ad image

सलमान ने दिखाई फूटेज, घरवाले हुए दंग

अशनूर ने आवेज को बढ़ा-चढ़ाकर आपने बताया कि आपकी वजह से बजाज कैप्टन बना। हालांकि अभिषेक ने अपना पक्ष रखा और घरवालों को बताया कि वो पहले ही लीड ले चुके थे। अभिषेक ने आपको सेफ किया लेकिन आपको नहीं बताया। ये होती है दोस्ती। बिग बॉस के सेव करने के लिए जब अभिषेक ने पूछा तो बिना एक सेकेंड गंवाए उन्होंने आपका नाम लिया और आवेज को सेफ किया। ये दोस्ती है।

दुनिया को नजर आ रहा है। अशनूर का वोट मिल भी जाता अभिषेक तब भी आप नोमिनेट होने से नहीं बचते। दोस्ती में दूसरों पर उम्मीद नहीं लगाया जाता। आप दुनिया को ठूड पे रखते हैं और आपके दोस्तों ने आपही को ठूड पे रखा।

- Advertisement -
Ad image

वहीं सलमान ने आवेज से चुटकी लेते हुए पूछा कि आपने अभिषेक से नगमा का बदला तो नहीं ले लिया?

क्या वाकई आपका दोस्त है अभिषेक?

आवेज ने कहा- हां दोस्त है मेरा

तो फिर आप प्रणीत से क्यों कहा कि अभिषेक से दूर रहना पड़ेगा। गधा है वो।

आवेज ने सफाई देने की कोशिश की तो सलमान ने फटकार लगाते हुए कहा आपकी माइक के अलावा यहां 70 माइक है। जिसमें सारी फुसफुसाहट सुनाई देती हैं।

वहीं सलमान खान ने अभिषेक को चेतावनी दी कि वह अशनूर की फेक फ्रेंडशिप से सावधान रहें। सलमान ने साफ़ कहा कि अशनूर सिर्फ़ दोस्ती का दिखावा कर रही हैं और यह आगे चलकर अभिषेक के गेम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सलमान ने अभिषेक को सलाह दी कि उन्हें अब अकेले खेलना चाहिए और अपने दम पर अपनी स्ट्रैटेजी बनानी चाहिए, क्योंकि यही उनके लिए सबसे बेहतर होगा। अभिषेक को आईना दिखाते हुए कहा कि आप बहुत सीधे हैं, दोस्ती रखो, कुछ इस्पेक्ट मत रखो…ऐसा चलो लाइफ में।

Keywords: Bigg Boss 19, Weekend Ka Vaar, Bigg Boss 19 Latest, Salman Khan On Ashnoor, Salman Khan On Abhishek Bajaj

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू