मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित आर ए स्टूडियो में गुरुवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कथित रूप से 15 से 20 बच्चों को एक व्यक्ति ने बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि स्टूडियो में एक्टिंग क्लासेस और ऑडिशन चल रहे थे, जब यह घटना घटी। सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। स्टूडियो में काम करने वाले और खुद का यूट्यूब चैनल चलाने वाले एक व्यक्ति, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, ने करीब 80 बच्चों को घर भेज दिया और बाकी को कमरे में बंद कर लिया। खिड़कियों से बच्चे बाहर झांकते दिखे, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
भारी पुलिस बल तैनात
सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची और स्टूडियो को चारों तरफ से घेर लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारी आरोपी की मंशा और मांगों का पता लगाने में जुटे हैं। फिलहाल बच्चों की सुरक्षा पुलिस के लिए प्राथमिकता है। मौके पर दमकल विभाग और एम्बुलेंस की टीम भी तैनात की गई है।
पुलिस की लोगों से अपील
मुंबई पुलिस ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।
Keywords: Mumbai Hostage Incident, RA Studio Mumbai, Children Held Hostage, Mumbai Acting Class Kidnapping, Andheri Studio Children

