- Advertisement -

Mumbai BMC Election 2026: गड़बड़ झाला! BMC चुनाव में बीजेपी नेता ने भरा फर्जी फॉर्म, ECI अधिकारी ने भी कर लिया नामांकन स्वीकार

मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले वार्ड 173 में बीजेपी की बागी नेता ने डुप्लीकेट AB फॉर्म लगाया, जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए नामांकन रद्द करने की मांग की।

3 Min Read

मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले शहर की सियासत उस वक्त गरमा गई, जब वार्ड नंबर 173 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। हुआ यूं कि बीजेपी की शिल्पा केलुस्कर पर आरोप लग गया कि पार्टी से ऑफिशियल टिकट नहीं मिलने पर भी उन्होंने डुप्लीकेट AB फॉर्म लगा कर नामांकन भर दिया। हैरानी की बात ये कि चुनाव आयोग ने उनका नामांकन स्वीकार भी कर लिया। अब ये AB फॉर्म कोई मामूली कागज नहीं है। पार्टी के लिए वही असली उम्मीदवार तय करता है, और अगर उसका डुप्लीकेट घूम रहा है तो फिर चुनाव की शुचिता पर सवाल उठना तय है। मामला अब सिर्फ पार्टी की अंदरूनी राजनीति तक नहीं रुका, सीधा चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उंगली उठ रही है।

- Advertisement -
Ad image

बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखी शिकायत

बीजेपी को जब खबर मिली, तो मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने फौरन एक्शन लिया। उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर शिल्पा का नामांकन तुरंत रद्द करने की मांग की। साटम साफ बोले की पार्टी ने AB फॉर्म नहीं दिया था, फिर भी डुप्लीकेट फॉर्म लगा देना सीधा नियम तोड़ना है। पार्टी नेताओं का कहना है, ऐसे मामलों को नजरअंदाज करेंगे तो कल को चुनाव की साख पर ही खतरा आ जाएगा। उन्होंने ये भी इशारा कर दिया कि जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

कैसे बदला पूरा समीकरण

पूरा मामला तब और दिलचस्प हो गया, जब पता चला कि शुरुआत में पार्टी ने शिल्पा को AB फॉर्म दिया था। लेकिन बाद में टिकट बदलते वक्त फॉर्म वापस ले लिया। इसके बाद शिल्पा ने विरोध दर्ज कराया और डुप्लीकेट AB फॉर्म लगा कर नामांकन जमा कर दिया। पार्टी के भीतर इस कदम को अनुशासनहीनता माना जा रहा है, और इसी वजह से चुनाव आयोग में शिकायत भी हो चुकी है। अब सबकी नजर इसी पर है कि आयोग क्या फैसला करता है, नामांकन रहेगा या जाएगा?

- Advertisement -
Ad image

2017 BMC चुनाव की पृष्ठभूमि

बीएमसी चुनाव के तारीखों की बात करें तो 15 जनवरी को वोटिंग, 16 जनवरी को काउंटिंग है। वैसे भी इस बार चुनाव का पारा पहले से ही चढ़ा हुआ है, ऊपर से ये नया विवाद सबको बेचैन कर रहा है। बता दें, 2017 में बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर शिवसेना से बस दो सीट पीछे रह गई थी। कांग्रेस 31 पर, एनसीपी 9 पर, और बाकी एमएनएस, AIMIM, समाजवादी पार्टी और कुछ निर्दलीय भी मैदान में थे। ऐसे में इस मौजूदा बखेड़े का असर पार्टी की रणनीति और पूरे चुनावी समीकरण पर पड़ना तय दिख रहा है।

Keywords: Mumbai Municipal Election, AB Form Controversy, Election Commission India, BMC Election 2026

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू