- Advertisement -

मुंबई में BEST की बस ने बरपाया कहर, चपेट में आने से 4 की मौत, 9 घायल, आरोपी ड्राइवर हिरासत में

मुंबई के भांडुप इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बेस्ट की एक बस बेकाबू हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 Min Read

मुंबई के भांडुप इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बेस्ट की एक बस बेकाबू हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हादसे वाली जगह पर शाम के समय भीड़ अधिक रहती है। यहां कपड़ों की दुकानें और सब्जी बाजार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यह हादसा सोमवार रात करीब 9:35 बजे, भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यू-टर्न लेते समय बस की रफ्तार तेज थी, जिससे चालक का नियंत्रण खो गया और हादसा हो गया। फिलहाल जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस ने क्या कहा

घटना के बाद डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया, रात करीब 09:35 बजे भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास एक बस हादसा हुआ। इसमें 13 पैदल यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। बस चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। हादसे की असली वजह जानने के लिए बस की मैकेनिकल और तकनीकी जांच की जाएगी।”

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, “मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में 4 लोगों की मौत बेहद दुखद है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।”

Keywords: Best Bus Accident Mumbai, Mumbai Breaking News, Mumbai Road Accident News, Mumbai Bus Crash

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू