- Advertisement -

गोविंदा लाखों रुपये के पूजा पाठ क्यों कराते है सुनीता ने सबके सामने खुलकर बता दिया सच

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में गोविंदा की पूजा पर पैसे खर्च करने की आदत और उनके आसपास के लोगों पर अपनी नाराजगी सबके सामने जाहिर की है।

4 Min Read

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर गोविंदा अपनी फिल्मों के साथ साथ अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में आ गये है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में गोविंदा के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई जिन्हें सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गये है। सुनीता ने इस बातचीत में बताया कि गोविंदा कैसे लाखों रुपये पूजा पाठ पर खर्च कर देते है और वो किन लोगों की संगत में है जो उन्हें सही सलाह नहीं देते।

- Advertisement -
Ad image

गोविंदा का पूजा पाठ पर लाखों खर्च करना

सुनीता आहूजा ने साफ साफ बताया कि गोविंदा हमेशा पंडितों और ज्योतिषियों की बातों में आ जाते है। उनके कहने पर वो घर में पूजा पाठ कराते है और एक बार में तो एक पंडित को 2 लाख रुपये तक दे दिये। सुनीता का मानना है कि इस तरह बाहर से पूजा कराने का कोई फायदा नहीं होता क्योंकि भगवान तो सिर्फ दिल से की गई पूजा ही सुनते है। वो खुद इन सब बातों पर यकीन नहीं करती और कोई भी अच्छा काम अपने हाथों से करती है ताकि उन्हें अपने कर्मों का फल सीधा मिल सके।

घर अब छोटा लगने लगा है सुनीता को

सुनीता ने बताया कि गोविंदा के घर में हर जगह छोटे बड़े मंदिर बन चुके है जिस वजह से उनका पूरा घर अब एक मंदिर जैसा लगता है। सुनीता को अब वो घर छोटा लगने लगा है। इसीलिए उन्होंने गोविंदा से 5 बेडरूम वाला एक नया घर खरीदने की मांग की है। सुनीता ने यह बात भी एक पॉडकास्ट पर सबके सामने ही कही है।

- Advertisement -
Ad image

गोविंदा को वजन कम करने की जरुरत

फिल्मों से लंबे समय तक दूर रहने की वजह से गोविंदा के स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। सुनीता ने कहा कि गोविंदा को अब अपना वजन कम करना चाहिए ताकि उनकी त्वचा पहले जैसी चमकदार हो जाए। उनका साफ कहना था कि गोविंदा को अब अच्छी दिखने की जरुरत है क्योंकि उन्होंने हाल ही में 3 नई फिल्में बनाने की बात कही है। इन फिल्मों के लिए उन्हें एक अच्छी टीम की जरुरत होगी, ना कि उन लेखकों की जो अभी उनके साथ है और अच्छी कहानी नहीं लिख पाते।

बुरी संगत से परेशान है सुनीता

सुनीता आहूजा ने यह भी खुलासा किया कि गोविंदा के आसपास कुछ ऐसे लोग हमेशा रहते है जो उन्हें सही सलाह नहीं देते और उनकी पीठ पीछे बुराई करते रहते है। सुनीता की अच्छी बातें भी गोविंदा तक नहीं पहुंच पाती क्योंकि यह लोग बीच में दीवार बनकर खड़े हो जाते है। सुनीता ने दुखी होते हुए कहा कि गोविंदा ऐसे लोगों पर पैसा खर्च करते रहते है जबकि घर की जरुरतों को नजरअंदाज कर देते है।

सुनीता का अपना एक बड़ा सपना

गोविंदा से पैसे ना लेने की बात कहते हुए सुनीता ने अपने दिल की बात बताई। उन्होंने कहा कि वो अपने खुद के कमाए पैसों से बुजुर्गों के लिए एक आश्रम और बेसहारा जानवरों के लिए एक शेल्टर बनाना चाहती है। उन्होंने साफ कर दिया कि वो गोविंदा से इसके लिए 1 रुपया भी नहीं लेंगी। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने ये सारी बातें पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सबके सामने कही जिससे गोविंदा के फैंस को उनके घर की सच्चाई पता चली।

Keywords: Sunita Ahuja Old Age Home Dream, Govinda Spending Money On Pujas, Bollywood Celebrity Couple News

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू