- Advertisement -

59 की उम्र में भी फिटनेस आइकन बने सलमान खान, शेयर की शर्टलेस फोटो, लिखा- “कुछ हासिल करने के लिए…”

59 की उम्र में भी सलमान खान ने साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। शर्टलेस फोटो शेयर कर अपनी फिट बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट किए, कैप्शन लिखा “कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है… ये बिना छोड़े है।”

3 Min Read

59 साल की उम्र में भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई शर्टलेस तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे अपने रिप्ड एब्स और टोंड बॉडी दिखाते नजर आए। सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा “कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है… ये बिना छोड़े है।” उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। सभी ने एक बार फिर सलमान की फिटनेस और डेडिकेशन की जमकर तारीफ की।

- Advertisement -
Ad image

फैंस के रिएक्शन

  • एक यूजर ने लिखा “भाई फिर से रूल करने आ गए।”
  • दूसरे ने कहा “इंडिया के बॉडीबिल्डिंग आइकन।”
  • तीसरे यूजर ने लिखा “35 साल से बिना स्टेरॉइड्स के ऐसे बने रहना… सलाम है सलमान खान को!”
  • एक और कमेंट में लिखा गया “भाई क्या खाते हो, उम्र के साथ और जवान होते जा रहे हो।”

सलमान खान की फिटनेस

सलमान खान हमेशा से अपनी फिटनेस को लेकर प्रेरणा रहे हैं। 59 की उम्र में भी वे युवाओं के लिए फिटनेस गोल्स सेट कर रहे हैं। अपनी फिल्मों में फिट और मस्क्युलर लुक बनाए रखने के लिए वे सख्त डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करते हैं।

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से जंग

हाल ही में सलमान खान ने एक शो में अपनी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal Neuralgia) बीमारी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 2007 में फिल्म ‘पार्टनर’ की शूटिंग के दौरान उन्हें पहली बार तेज दर्द महसूस हुआ था, जब लारा दत्ता ने उनके चेहरे से एक बाल हटाया और तभी अचानक चेहरे में झनझनाहट जैसा दर्द उठा। सलमान ने बताया कि 2011 में उन्होंने इसके लिए सर्जरी कराई थी और कई सालों तक उन्हें 750mg तक के पेनकिलर रोज लेने पड़े।

- Advertisement -
Ad image

सलमान खान को हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। अब वे अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे, जिसके लिए वे पूरी तरह फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस कर रहे हैं।

Keywords: Salman Khan, Battle Of Galwan, Salman Khan Shirtless, Salman Khan Abs, Salman Khan Age 59, Salman Khan Fitness

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू