- Advertisement -

स्टेज 4 ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर से जूझ रहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, जानें इसके लक्षण और कारण

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तनिष्ठा चटर्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने पहले उन्हें स्टेज 4 ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर का पता चला था।

3 Min Read

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तनिष्ठा चटर्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने पहले उन्हें स्टेज 4 ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर का पता चला था। इस खबर ने उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है। ‘गुलाब गैंग’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली तनिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने संघर्ष को साझा किया। चलिए जानते हैं ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर आखिर है क्या, यह कब होता है और इसके लक्षण किस तरह दिखाई देते हैं।

- Advertisement -
Ad image

ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर क्या होता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, स्टेज 4 कैंसर का मतलब है कि बीमारी अपने मूल स्थान से शरीर के अन्य हिस्सों में फैल चुकी है ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर उसी स्थिति को कहा जाता है जब कैंसर सीमित मात्रा में आमतौर पर पाँच से कम जगहों पर फैला हो।

इसे मेटास्टैटिक कैंसर का सीमित रूप माना जाता है।

ऐसे मामलों में सर्जरी या रेडिएशन जैसी लक्षित उपचार पद्धतियाँ प्रभावी हो सकती हैं, क्योंकि रोग केवल कुछ स्थानों तक सीमित रहता है।

- Advertisement -
Ad image

यह बीमारी कब हो सकती है?

यह स्थिति खासकर उन्हीं लोगों में देखी जाती है जिन्हें पहले से कैंसर हो चुका हो। यानी यदि किसी व्यक्ति का कैंसर पहले किसी अंग में था और समय के साथ वह दूसरे हिस्सों तक फैलने लगे, तो यह ओलिगोमेटास्टैटिक स्टेज कहलाती है।

इसके लक्षण किन पर निर्भर करते हैं?

विशेषज्ञ बताते हैं कि इस बीमारी के लक्षण एक जैसे नहीं होते, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर किस अंग में फैला है,
हड्डियों में फैलने पर: लगातार दर्द, असामान्य फ्रैक्चर।
फेफड़ों में फैलने पर: खांसी, सांस लेने में कठिनाई।
दिमाग में फैलने पर: तेज सिरदर्द, चक्कर, दौरे या न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें।

परिवार और सपोर्ट सिस्टम की अहम भूमिका

कैंसर का इलाज केवल दवाओं से नहीं होता, बल्कि मरीज का मानसिक और भावनात्मक सहयोग भी बेहद ज़रूरी है। जिन मरीजों के पास परिवार का सहारा और देखभाल होती है, उनके इलाज का परिणाम और जीवित रहने की संभावना बेहतर पाई जाती है।

ज़रूरी सावधानियाँ

यदि किसी व्यक्ति में लंबे समय से ऐसे लक्षण दिख रहे हैं जो सामान्य इलाज से ठीक नहीं हो रहे, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। समय पर निदान से ही प्रभावी उपचार संभव है।

डिस्क्लेमर

यह जानकारी केवल जनरल अवेयरनेस के लिए है। किसी भी तरह का इलाज शुरू करने, डाइट बदलने या हेल्थ से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।

Keywords :Tannishtha Chatterjee Cancer News,stage 4 Oligometastatic Cancer, Cancer Symptoms And Treatment, Bollywood Actress Health Update

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू