- Advertisement -

रणबीर-कार्तिक को पीछे छोड़, अक्षय कुमार बने अनीस बज्मी की नई फिल्म के हीरो? निभाएंगे डबल रोल

अक्षय कुमार अनीस बज्मी की अगली फिल्म में नजर आएंगे। यह डबल रोल पर आधारित पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा होगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू होगी।

3 Min Read

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों की लिस्ट में एक और बड़ी फिल्म का नाम जुड़ गया है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय अब मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी की अगली फिल्म में नज़र आने वाले हैं। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस के बीच उत्साह का माहौल है, क्योंकि अक्षय और अनीस की जोड़ी पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, आने वाले समय में अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी कतार लगी हुई है। वे जल्द ही हैवान, भूत बंगला’ जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे। अब इन प्रोजेक्ट्स के साथ एक और फिल्म जुड़ गई है, जो अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही है। बता दें कि अक्षय और अनीस की जोड़ी पहले सिंह इज़ किंग, थैंक यू और वेलकम जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। ऐसे में दर्शक एक बार फिर इस शानदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

अक्षर कुमार को मिला ऑफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म डबल रोल पर आधारित होगी। लेकिन यह पारंपरिक डबल रोल कॉमेडी नहीं होगी जैसा कि पहले की फिल्मों में देखा गया है, बल्कि यह एक फैमिली ड्रामा-कॉमेडी होगी जिसमें नए तरह की कहानी और भावनात्मक पहलू देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षय कुमार अनीस बज्मी की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह किसी पुराने टेम्पलेट वाली डबल रोल कॉमेडी नहीं होगी, बल्कि एक नई सोच पर आधारित पारिवारिक कहानी होगी। कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि अनीस बज्मी एक नई फिल्म राम और श्याम पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा था कि यह फिल्म भी डबल रोल पर आधारित है, जिसके लिए पहले कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारों के नाम पर विचार किया गया था। लेकिन अब यह प्रोजेक्ट अक्षय कुमार को ऑफर किया गया है, और उन्होंने इसे हरी झंडी दे दी है।

- Advertisement -
Ad image

फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, और अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो इसकी शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू की जाएगी। मेकर्स ने इस समय फिल्म की बाकी डिटेल्स को गुप्त रखा है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

अक्षय कुमार के करियर की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दो साल उनके फैंस के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करेगी।

Keywords: Akshay Kumar New Movie, Anees Bazmee Next Film, Akshay Double Role, Bollywood Comedy Drama

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू