- Advertisement -

“ओवर कॉन्फिडेंस ने मुझे कर दिया बर्बाद”, आमिर खान ने किया अपनी फ्लॉप फ़िल्मों को लेकर बड़ा खुलासा!

आमिर खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में लाल सिंह चड्ढा की असफलता पर खुलासा किया। उन्होंने माना कि उनका ओवर कॉन्फिडेंस और बढ़ा हुआ बजट फिल्म की नाकामी की बड़ी वजह बना।

3 Min Read

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अपने करियर में कई बार जोखिम उठाए और बड़े एक्सपेरिमेंट किए हैं। लगान (2001) से लेकर दंगल (2016) तक उनका हर दांव लगभग सफल साबित हुआ। लेकिन साल 2022 में आई उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने उनके करियर पर गहरा असर डाला। अब आमिर खान ने खुद स्वीकार किया है कि इस फिल्म की असफलता की वजह उनका ओवर कॉन्फिडेंस था।

- Advertisement -
Ad image

आमिर ने बताया कि लाल सिंह चड्ढा का बजट शुरुआत में लगभग 80 करोड़ रुपये तय किया गया था, लेकिन कोविड-19 महामारी और प्रोडक्शन की देरी के चलते यह बढ़कर 200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई।

“मैंने सोचा ही नहीं कि फिल्म फ्लॉप हो सकती है”

एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने कहा,
“मेरी आदत है कि मैं हर फिल्म को एक इकॉनॉमिक प्रोडक्ट मानने की गलती कर देता हूं। मैं फिल्म की कमाई के बजाय सिर्फ उसकी क्वालिटी पर फोकस करता हूं। लगातार हिट देने के बाद मुझे भरोसा था कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी चलेगी। मैंने सोचा तक नहीं था कि यह फ्लॉप हो सकती है। यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी।” आमिर का मानना था कि लाल सिंह चड्ढा कम से कम दंगल (385 करोड़) की एक तिहाई कमाई यानी 100–120 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेगी। लेकिन फिल्म भारत में महज़ 11 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर पाई और वर्ल्डवाइड सिर्फ 133.5 करोड़ रुपये तक ही सिमट गई।

- Advertisement -
Ad image

सुपरहिट्स से फ्लॉप तक का सफर

लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, तारे जमीन पर, गजनी, 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी सुपरहिट फिल्मों से आमिर खान ने अपने करियर को नई ऊंचाई दी। लेकिन 2018 की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद उनका करियर डगमगाने लगा और लाल सिंह चड्ढा ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। आमिर खान ने साफ कहा कि उनका ओवर कॉन्फिडेंस और कोविड की चुनौतियां इस फिल्म की असफलता की बड़ी वजह बनीं। अब वह अपनी आने वाली फिल्मों में ज्यादा सतर्क रहने की बात करते हैं।

Keywords:Aamir Khan Overconfidence, Laal Singh Chaddha Budget, Aamir Khan Flop Movies, Laal Singh Chaddha Box Office Collection, Bollywood Box Office 2022

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू