बॉलीवुड गलियारों में एक नई लव स्टोरी की हलचल मच गई है? रिपोर्ट्स की माने तो, एक्टर विजय वर्मा, जो हाल ही में तमन्ना भाटिया से अलग हुए हैं, अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं।
हाल ही में दोनों को मुंबई के एक कैफे के बाहर साथ में स्पॉट किया गया, जहां वे हंसते और एक-दूसरे को गले लगाते नज़र आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और तब से फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों सिर्फ दोस्त हैं या फिर कुछ और भी चल रहा है।
हालांकि अब तक न विजय और न ही फातिमा ने इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन इंटरनेट पर लोगों का मानना है कि कुछ तो पक रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ फिल्म गुस्ताख इश्क में काम कर रहे हैं, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं विभु पुरी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह मनीष मल्होत्रा के स्टेज 5 प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली तीसरी फिल्म है।
अगर विजय की निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो उनका रिश्ता तमन्ना भाटिया के साथ काफी चर्चा में रहा। दोनों को नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज़ 2 में एक साथ देखा गया था, और तमन्ना ने जून 2023 में एक इंटरव्यू में अपने रिलेशन की पुष्टि भी की थी। हालांकि, मार्च 2024 में दोनों अलग हो गए।
उस समय पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रशंसा रखते हैं और भविष्य में अच्छे दोस्त बने रहने का इरादा रखते हैं।

बाद में सियासत डेली की एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि तमन्ना और विजय के बीच दरार की एक बड़ी वजह शादी को लेकर बढ़ता दबाव था। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना, जो 30 के पार हैं, अब जल्द ही शादी करके सेटल होना चाहती थीं, जबकि विजय इस फैसले के लिए तैयार नहीं थे। यही बात उनके रिश्ते में कई बार बहस और दूरी की वजह बनी। अब जब विजय और फातिमा की कैमिस्ट्री चर्चा में है, तो फैंस को बस इस बात का इंतजार है कि क्या यह एक नई शुरुआत है या सिर्फ एक वर्क फ्रेंडशिप।

