- Advertisement -

फिल्म ‘45’ की शानदार सफलता पर मुंबई में ग्रैंड सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार टीम के साथ रहे मौजूद

फिल्म ‘45’ की शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए, इसके निर्माताओं ने मुंबई में एक ग्रैंड सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और मिडिया से बात कर उन्होंने अपने एक्सपीरियंस सांझा किए।

3 Min Read

हाल ही में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली फिल्म ‘45’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए फिल्म निर्माताओं ने मुंबई में एक शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस अवसर पर फिल्म के प्रमुख सितारे और निर्माता मीडिया से बातचीत की और फिल्म की जर्नी, ऑडियंस रिएक्शन, और इसके फ्यूचर पर अपने विचार शेयर किए। फिल्म पहले ही साउथ इंडियन दर्शकों के बीच बड़ी सफलता प्राप्त कर चुकी थी, और अब इसे हिंदी में पूरे भारत में रिलीज़ किया गया है, जिससे इसने नेशनल लेवल पर भी अपनी पकड़ बना ली है।

- Advertisement -
Ad image

फिल्म के सितारे और निर्देशक ने की मीडिया से बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार, फिल्म के निर्देशक अर्जुन जन्या, और निर्माता उमा रमेश रेड्डी ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया और फिल्म के निर्माण से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कीं। डॉ. शिवराजकुमार ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश से मिल रहे प्यार ने उन्हें और उनकी टीम को बहुत प्रेरित किया है। उनका मानना था कि आज की फिल्में केवल भाषा की सीमाओं में नहीं बंधती, और ‘45’ जैसी फिल्में भारत के हर कोने के दर्शकों से जुड़ने की क्षमता रखती हैं। उनका कहना था कि फिल्म के सफल होने का सबसे बड़ा कारण उसकी विश्वसनीय कहानी और अच्छे प्रदर्शन हैं।

निर्देशक और निर्माता ने साझा किए अनुभव

निर्देशक अर्जुन जन्या ने फिल्म के निर्माण में आए अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि एक अच्छी कहानी भाषा और संस्कृति की दीवारों को पार कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को हिंदी में रिलीज़ करना, साउथ सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक अहम कदम है। अर्जुन ने यह भी कहा कि हिंदी में रिलीज़ होने से फिल्म को और भी व्यापक दर्शक वर्ग मिल सकता है, जिससे भारतीय सिनेमा की विविधता और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने फिल्म के संगीत और निर्देशन की सराहना की, जिसे भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों द्वारा सराहा गया।

- Advertisement -
Ad image

‘45’ की जर्नी

निर्माता उमा रमेश रेड्डी ने फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की और इस सफलता को टीम के सामूहिक प्रयासों का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘45’ एक उदाहरण है कि किस तरह रीजनल सिनेमा और नेशनल सिनेमा के बीच की दूरी को कम किया जा सकता है। यह फिल्म दर्शकों को दिखाती है कि अच्छी और प्रभावशाली कहानी केवल एक भाषा में ही नहीं, बल्कि सभी भाषाओं में अपनी छाप छोड़ सकती है। रेड्डी ने कहा कि फिल्म ‘45’ की सफलता, भारत के फिल्म इंडस्ट्री के एक नए युग की शुरुआत है, जिसमें भारतीय सिनेमा की विविधता को बढ़ावा मिलेगा।

Keywords: Film 45 Success Press Confrence, South Indian Cinema, Arjun Janya, Dr. Shivrajkumar, Uma Ramesh Reddy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू