- Advertisement -

AI फोटो में फैंस ने पकड़ी गलती ,अमिताभ बच्चन ने डिलीट की पोस्ट, बोले, “तो का कर लेबो भइया, हम गांव के हैं”

अमिताभ बच्चन हाल ही में अपनी एक AI जेनरेटेड तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गए। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर वह तस्वीर शेयर की थी, लेकिन एक यूजर ने उसमें गलती पकड़ ली।

3 Min Read

अमिताभ बच्चन, जो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं, हाल ही में एक दिलचस्प स्थिति में फंस गए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक AI से बनी तस्वीर साझा की, लेकिन चंद मिनटों में ही एक यूजर ने उसमें गलती पकड़ ली। बिग बी ने तुरंत वह तस्वीर डिलीट कर दी। इसके बाद उन्होंने रात में अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और माफी भी मांगी।

- Advertisement -
Ad image

अमिताभ का रिएक्शन

अमिताभ ने जवाब देते हुए लिखा,“कुछ बातें सही होती हैं, कुछ गलत। सही सही, तो गलत गलत। तो का कर लेबो भइया, हम गांव के हैं, छोटे मनयी। जितना हो सकता है, कर देते हैं। नहीं हो पाता, तो हाथ-पांव दोनों जोड़ देते हैं।” इस संदेश के साथ उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह विनम्रता दिखाते नजर आ रहे थे।

फैंस ने उड़ाया मजाक

  • उनका यह अंदाज़ फैंस को खूब भाया, लेकिन कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया। 6 नवंबर की आधी रात करीब 12:47 बजे उन्होंने एक और ट्वीट किया ,
  • “बोल दिया, कर दिया।” यह छोटा-सा ट्वीट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
  • यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं,किसी ने लिखा, “बोल दिया- जया से तलाक, कर दिया- रेखा से शादी।” दूसरे ने चुटकी ली, “किसको आज आई लव यू बोल दिया और किसको आज बेघर कर दिया?”
  • एक यूजर ने मजाक में कहा, “पिताजी करते शायरी, और बेटे करते आवारगी।”वही किसी ने सलाह दी, “जरा उम्र का लिहाज कर लीजिए बच्चन जी।”
  • इन प्रतिक्रियाओं पर अमिताभ ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके अंदाज से साफ है कि वह हर स्थिति को हंसी में टालने का हुनर रखते हैं।

अमिताभ बच्चन पिछली बार टी.जे. ज्ञानवेल की फिल्म वेट्टाइयां में नजर आए थे, जिसमें रजनीकांत, फाहद फासिल, राणा दग्गुबाती और मंजू वारियर जैसे सितारे भी थे। यह उनकी पहली तमिल फिल्म थी, जो 2024 में रिलीज हुई थी। फिलहाल वह किसी नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं कर चुके हैं, लेकिन खबरें हैं कि वह नितेश तिवारी की रामायण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। इसके अलावा वह कल्कि 2898 AD 2 में भी नजर आएंगे।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Amitabh Bachchan AI Photo, Amitabh Bachchan Apology, Amitabh Viral Tweet, Big B Social Media Post

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू