बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सुर्खियों में आ रही खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ रद्द नहीं हुई है। मंगलवार, 4 नवंबर को अक्षय ने दिशा पटानी के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपनी 2007 की फिल्म Welcome के प्रसिद्ध गाने ‘Uncha Lamba Kad’ को रीक्रिएट करेंगे।
अक्षय ने वीडियो में मां बनने वाली कैटरीना कैफ को भी याद किया, जो इस गाने में उनके साथ नजर आई थीं। वीडियो में अक्षय और दिशा हाथ में हाथ डाले चलते हैं, अक्षय दिशा को घुमाते हैं और अंत में कैमरे की ओर देखकर कहते हैं, “We miss you, Katrina!”
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा From our hearts to yours!! What a throwback, 18 years & still an all time favourite. With so much nostalgia, beautiful Disha & I bring you ‘Welcome to the Jungle’… Never forgetting our Queen Katrina.”
अक्षय के इस रीक्रिएशन की घोषणा के बाद कई फैंस ने कहा कि कैटरीना के बिना यह गाना अधूरा रहेगा। कुछ ने गाने में ओरिजिनल डांस मूव्स की उम्मीद जताई। कुछ ने इस रीक्रिएशन को लेकर चिंता जताई कि क्लासिक गाना खराब न हो जाए।
फिल्म Welcome To The Jungle रिलीज़ अपडेट
फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, क्रिसमस 2025 पर रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन इसे फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।
Keywords: Welcome To The Jungle 2025, Akshay Kumar Disha Patani Song, Uncha Lamba Kad Remake, Katrina Kaif Tribute, Bollywood News 2025

