- Advertisement -

120 Bahadur Trailer: “बात सिर्फ जमीन की नहीं, सरज़मीन की है” , फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर झकझोर देने वाला

120 बहादुर’ का ट्रेलर देशभक्ति से सराबोर है। फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह के रूप में 120 सैनिकों की वीरता और बलिदान की कहानी जीवंत करते हैं। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

3 Min Read

फरहान अख्तर और राशि खन्ना स्टारर ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। इस ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा को KGF फेम यश ने लॉन्च किया है, और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे भारत के गौरवशाली इतिहास को नया जीवन देने वाली फिल्म बताया।

- Advertisement -
Ad image

यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध की उस अमर गाथा पर आधारित है, जिसने देश की आत्मा को झकझोर दिया था रेजांग ला की लड़ाई, जहां भारतीय सेना की चार्ली कंपनी के 120 वीर सिपाहियों ने दुश्मन के करीब 3000 सैनिकों से अंतिम सांस तक लोहा लिया था।

ट्रेलर की धमाकेदार शुरुआत

ट्रेलर का आगाज़ अमिताभ बच्चन की गूंजती हुई आवाज़ से होता है। वह बताते हैं कि कैसे भारत ने चीन को भाई माना, लेकिन उस भाईचारे की आड़ में ड्रैगन ने पीठ में खंजर घोंप दिया। उनके ये शब्द ट्रेलर का माहौल गंभीर और भावनात्मक बना देते हैं।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद कैमरा कट होता है और स्क्रीन पर आते हैं फरहान अख्तर। मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में उनका जोश, दृढ़ निश्चय और आंखों में चमक हर दृश्य में देशभक्ति उमड़ता है। ट्रेलर में फरहान की आवाज़ गूंजती है , और शैतान सिंह भाटी कहते हैं, “हमारी लड़ाई जमीन के टुकड़े की नहीं, सरजमीन के गर्व की है।” यह डायलॉग ही फिल्म का सार है बलिदान, वीरता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण।

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक प्रभावशाली है हर बीट जैसे रणभूमि की गर्जना का एहसास कराती है। ट्रेलर के 2 मिनट 48 सेकेंड के हर पल में रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांच है।

फिल्म की कहानी

‘120 बहादुर’ केवल एक युद्ध फिल्म नहीं, बल्कि उन सैनिकों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने असंभव परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में इन वीरों ने दिखा दिया कि भारतीय सेना सिर्फ सीमाओं की नहीं, सम्मान की रखवाली करती है।

यश का ट्रिब्यूट

फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करते हुए यश ने X और इंस्टाग्राम पर लिखा , “एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी जिसने भारत के इतिहास को आकार दिया। सलाम उन 120 बहादुरों को जिन्होंने हमें गर्व करना सिखाया।”
फिल्म का निर्देशन रजनीश रेजी घई ने किया है।

प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (Excel Entertainment) और अमित चंद्रा (Trigger Happy Studios) ने।

स्टार कास्ट

फरहान अख्तर के साथ फिल्म में राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना, धनवीर सिंह, दिग्विजय प्रताप, साहिब वर्मा, अंकित सिवाच, देवेंद्र अहिरवार, आशुतोष शुक्ला, बृजेश करनवाल, अतुल सिंह, अजिंक्य देव और एजाज खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। देशभक्ति और गर्व से भरी यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Keywords: 120 Bahadur Movie, Farhan Akhtar Lead Role, Rashi Khanna Cast, India-China War 1962, Amitabh Bachchan Narration

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू