मेघालय में संगमा कैबिनेट का विस्तार हुआ है, जिसमें कुल 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले राज्य कैबिनेट से 8 ही मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिनमें वरिष्ठ नेता एएल हेक, पॉल लिंगदोह और एंपरीन लिंगदोह शामिल थे।
मेघालय की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली सरकार में 8 नए मंत्रियों ने शपथ ली, जबकि इतने ही मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आज संगमा कैबिनेट विस्तार में 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस कैबिनेट विस्तार में युवाओं और नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। बीजेपी, एनपीपी, यूडीपी और HSPDP से नए चेहरों को जगह मिली।
मेघालय कैबिनेट विस्तार 2025
राज्यपाल सी.एच. विजयशंकर की मौजूदगी में 8 नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सभी प्रमुख दलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सरकार में यह फेरबदल इसलिए किया गया जिससे गठबंधन दलों के बीच संतुलन बना रहे। विभिन्न जनजातीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को शामिल करने के लिहाज से ये काफी अहम है।
मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा है, और संविधान के मुताबिक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में कौन हैं ये 8 नए मंत्री…?
नए मंत्री कौन बने?
- NPP
- टिमोथी डी. शिरा
- वाइलाडमिकी शायला
- सॉस्थेन्स सोहटन
- ब्रेनिंग ए. संगमा
- UDP
- मेटबह लिंगदोह (यूडीपी प्रमुख)
- लाहक्मेन रिंबुई (पूर्व मंत्री)
- HSPDP
- मेथोडियस डखार (शाकलियार वारजरी की जगह)
- BJP
- सानबोर शुल्लई (एएल हेक की जगह)
वहीं इस्तीफा देने वाले 8 मंत्री ये हैं
इस्तीफा देने वाले प्रमुख मंत्री:
- एएल हेक (पशुपालन विभाग, भाजपा)
- पॉल लिंगदोह (पर्यटन मंत्री, यूडीपी)
- एंपरीन लिंगदोह (कृषि और कानून मंत्री, एनपीपी)
- रक्कम ए संगमा (शिक्षा विभाग)
- अबू ताहेर मंडल (ऊर्जा मंत्री)
- कमिंगवन यमबोन (सहकारिता मंत्री)
- कर्मेन शायला (राजस्व व आपदा प्रबंधन)
- शाकलियार वारजरी (खेल मंत्री)
राजनीतिक समीकरण पर क्या होगा असर?
यह फेरबदल NPP नेतृत्व वाली एमडीए सरकार के भीतर चल रहे राजनीतिक दबाव और संतुलन की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अब सभी प्रमुख दलों — एनपीपी, बीजेपी, यूडीपी, एचएसपीडीपी — को एक समान भागीदारी मिल गई है। यह बदलाव आगामी स्थानीय निकाय चुनाव और 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी देखा जा रहा है।
रणनीतिक संतुलन और नई ऊर्जा का प्रतीक
मेघालय कैबिनेट विस्तार 2025 को केवल चेहरों का बदलाव नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संतुलन और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जा रहा है। इससे जहां सरकार में विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, वहीं सहयोगी दलों को भी उचित हिस्सेदारी मिली है। अब देखना होगा कि ये नए मंत्री राज्य के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरे उतरते हैं।
Keywords Meghalaya Cabinet Reshuffle, Meghalaya MDA Government Reshuffle, Meghalaya Cabinet Ministers List 2025, Meghalaya Cabinet Reshuffle in Hindi, Conrad Sangma latest news

