- Advertisement -

‘कानून पर पूरा भरोसा, सच आएगा सामने’, फर्जी सर्टिफिकेट विवाद पर सहर शेख का आया जवाब

सहर शेख ने कहा कि हम संविधान में विश्वास रखते हैं और देश के कानून पर पूरा भरोसा है। हम इस मामले को कानूनी तरीके से लड़ रहे हैं, इसलिए अभी तक मीडिया से बात करने का समय नहीं मिला।

3 Min Read

एआईएमआईएम की नवनिर्वाचित पार्षद सहर शेख पर चुनावी नामांकन के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट इस्तेमाल करने का आरोप लगा है, जिस पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सहर शेख ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और उन्हें पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और फर्जी दस्तावेज बनाने की बात गलत है।

- Advertisement -
Ad image

सहर शेख ने आगे कहा कि एक तरफ वे सामाजिक जिम्मेदारियों में लगे हैं, लोगों की मदद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके खिलाफ इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप सुनकर हैरानी होती है कि आखिर यह सब क्यों किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सच को दबाने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है।

आरोपों पर सहर शेख का पलटवार

सहर शेख ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें संविधान और देश के कानून पर पूरा भरोसा है। उन्होंने बताया कि मामला अदालत में होने के कारण उन्होंने अब तक मीडिया से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन सच्चाई सामने रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करना जरूरी हो गया। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरा विवाद अब कोर्ट में है और जिन लोगों ने उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं, उन्हें वहीं जवाब दिया जाएगा। सहर शेख ने यह भी कहा कि उनके परिवार को लेकर गलत दावे करने वालों और एकतरफा कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी उन्होंने कानूनी कदम उठाए हैं और नोटिस भेजा है।

- Advertisement -
Ad image

मानहानि नोटिस से सहर शेख का जवाब

सहर शेख ने कहा कि उन्होंने कई लोगों और कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स को मानहानि का नोटिस भेजा है। उनके मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर उनकी तस्वीरों के साथ भ्रामक और गलत सामग्री साझा की गई, जिसे उन्होंने राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद विरोधी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं और सभी को कानूनी रूप से जवाब दिया जाएगा।

वहीं, इस मामले में फराह सिद्दीकी और शबाब अहमद द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें सहर शेख पर सरकारी एजेंसियों को गुमराह कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल करने का आरोप लगाया गया है।

Keywords: Sehar Sheikh Fake Certificate Case, AIMIM Corporator Controversy, Maharashtra Caste Certificate Fraud

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू