- Advertisement -

180 किमी/घंटा की रफ्तार में भी नहीं गिरी पानी की एक भी बूंद, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को ‘वॉटर टेस्ट’ में मिले फुल मार्क्स

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने 180 किमी/घंटा की रफ्तार से सफल 'वॉटर टेस्ट' पास किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे भारतीय रेलवे के मॉडर्नाइजेशन का अहम कदम बताया।

3 Min Read

भारतीय रेलवे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने एक और कमाल कर दिखाया है। हाल ही में हुए ‘वॉटर टेस्ट’ में, इस ट्रेन ने ये प्रूव कर दिया कि तेज रफ्तार में भी इसके डिब्बे बिल्कुल स्टेबल रहते हैं। टेस्ट के दौरान, ट्रेन के अंदर पानी से भरे गिलास एक के ऊपर एक रख दिए गए, और ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी, फिर भी गिलास गिरे नहीं। ये कोई दिखावे का टेस्ट नहीं था, इससे ये साफ हो गया कि नई तकनीक वाली ये ट्रेन सफर को स्मूद और आरामदायक बना देती है। रेलवे के लिए ये वाकई गर्व की बात है।

- Advertisement -
Ad image

रेल मंत्री ने शेयर की वीडियो

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद सोशल मीडिया पर इस खबर की वीडियो शेयर की। उन्होंने बताया कि ये टेस्ट रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की निगरानी में कोटा–नागड़ा सेक्शन पर किया गया। उनके मुताबिक, वॉटर टेस्ट ये दिखाता है कि नई पीढ़ी की ट्रेनों में जबरदस्त टेक्नोलॉजी इस्तेमाल हो रही है। रेल मंत्री ने कहा, ऐसे टेस्ट भरोसा दिलाते हैं कि आगे चलकर रेलवे न सिर्फ तेज होगी, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक भी बनेगी।

देखे रेलवे मॉडर्नाइजेशन की झलक

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेलवे के मॉडर्नाइजेशन का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। आज़ादी के बाद से रेलवे ने लंबा रास्ता तय किया है, और वक्त के साथ नई तकनीक अपनाई है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें ‘मेक इन इंडिया’ की पहचान बन गई हैं, क्योंकि इनका निर्माण देशी तकनीक और संसाधनों से हो रहा है। इससे न सिर्फ इंजीनियरिंग की ताकत बढ़ती है, बल्कि रोजगार और इनोवेशन के नए मौके भी मिलते हैं। स्लीपर वर्जन आने के बाद, लंबी दूरी के यात्री भी अब आराम और आधुनिकियत का मजा ले पाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

ग्लोबल स्टैंडर्ड्स की ओर भारतीय रेलवे

वॉटर टेस्ट की कामयाबी के बाद सोशल मीडिया पर इस पहल की काफी तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदम रेलवे को इंटरनेशनल लेवल पर ले जा रहे हैं। तेज रफ्तार, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और नई तकनीक के साथ भारत अब एक मॉडर्न और कॉम्पिटिटिव रेल नेटवर्क की ओर बढ़ रहा है। रेल मंत्री का ये मैसेज भी दिखाता है कि रेलवे लगातार इनोवेशन और सुधार पर फोकस कर रहा है। आने वाले वक्त में यात्रियों को और भी बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक ट्रेन सेवाएं मिलने वाली हैं।

Keywords: Vande Bharat Sleeper Train, Indian Railways, Water Test, Railway Modernization, Ashwini Vaishnaw, Make In India, High Speed Train

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू