अमेरिका के एक प्रमुख थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) के मुताबिक, साल 2026 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका जताई गई है। इस रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष की वजह आतंकवाद और बढ़ती सैन्य भिड़ंत को बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए पहल की है।
दरअसल, CFR ने अपनी रिपोर्ट में उन तमाम देशों का आकलन किया है, जहां दो देशों के बीच तनाव चरम पर है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध की संभावना अपेक्षाकृत कम आंकी गई है। इसके बावजूद, साल 2025 में दोनों देशों के रिश्तों में खटास काफी बढ़ी है। आतंकवाद के मुद्दे पर भारत अब किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद भारत का गुस्सा चरम पर पहुंच गया था। भारत ने साफ कर दिया था कि अब आतंकवाद को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इसी के तहत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों और उनके ठिकानों पर करारा प्रहार किया, जिससे आतंकवादी नेटवर्क की कमर टूट गई।
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन हमले किए, लेकिन भारतीय सेना की तत्परता ने उसके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान को यह अहसास हो गया कि भारतीय सेना और उसके आधुनिक हथियारों के सामने उसकी तैयारियां नाकाफी हैं।
आतंकियों की तलाश और खात्मे की कार्रवाई
इतनी शर्मिंदगी के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। वह अब भी अपनी सरजमीं पर पल रहे आतंकियों को भारत में हमले के लिए उकसा रहा है। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, इस बार पाकिस्तान नए साल पर नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी आतंकियों का सहारा ले रहा है। जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। बताया जा रहा है कि करीब 70 आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में भेजने की साजिश रची जा रही है, जिसको लेकर सेना पूरी तरह मुस्तैद है।
जानिए भारत और पाकिस्तान के पास कौन-कौन से घातक हथियार हैं….
🇮🇳 भारत के घातक हथियार
🔹 मिसाइलें
- अग्नि-V – लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल
- ब्रह्मोस – सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल (थल-जल-वायु)
- प्रलय – कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल
- आकाश – एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम
🔹 लड़ाकू विमान
- राफेल – मल्टी-रोल फाइटर जेट
- सुखोई Su-30 MKI
- तेजस (LCA)
🔹 नौसेना
- INS अरिहंत – परमाणु पनडुब्बी
- एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत
- स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बी
🔹 परमाणु क्षमता
- न्यूक्लियर वॉरहेड से लैस मिसाइलें
🇵🇰 पाकिस्तान के घातक हथियार
🔹 मिसाइलें
- शाहीन-III – बैलिस्टिक मिसाइल
- ग़ौरी – मध्यम दूरी की मिसाइल
- नसर (Hatf-IX) – टैक्टिकल न्यूक्लियर मिसाइल
- बाबर – क्रूज़ मिसाइल
🔹 लड़ाकू विमान
- JF-17 थंडर
- F-16 फाइटिंग फाल्कन
- मिराज-III / V
🔹 नौसेना
- अगोस्ता-90B पनडुब्बी
- बाबर-3 (सबमरीन लॉन्च्ड मिसाइल – परीक्षण चरण में)
🔹 परमाणु क्षमता
- न्यूक्लियर हथियारों का सक्रिय जखीरा
भारत ने युद्धों में पाकिस्तान को चटाई धूल
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक चार बड़े युद्ध हो चुके हैं। इनमें से दो युद्धों में भारत को स्पष्ट और निर्णायक जीत मिली है, जबकि एक में भारत को रणनीतिक बढ़त हासिल हुई और एक युद्ध बिना निर्णायक नतीजे के समाप्त हुआ। 1971 का युद्ध भारत-पाक इतिहास का सबसे बड़ा सैन्य संघर्ष माना जाता है। इस युद्ध में भारत की जीत के बाद बांग्लादेश का गठन हुआ और पाकिस्तान के 93 हजार से ज्यादा सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जिसे विश्व इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य हारों में गिना जाता है। इसके अलावा 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने दुर्गम पहाड़ियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भारत की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल किया, जिसे भारत की एक और बड़ी सैन्य जीत माना जाता है।
Keywords: India Pakistan War 2026, India Pakistan Conflict, US Think Tank Report, CFR Report India Pakistan

