उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना अजीम नगर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगरिया अखिल गांव में रहने वाले एक शख्स की दो शादियां अब उसके लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि न तो वह इस स्थिति से बाहर निकल पा रहा है और न ही किसी एक फैसला कर पा रहा है।
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि दो शादियां करने में कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि समाज में ऐसे कई उदाहरण मिल जाते हैं। लेकिन इस शख्स के साथ जो हुआ, उसने उसे खबरों की सुर्खियों में ला दिया।
दरअसल, उस व्यक्ति ने दो शादियां की थीं और वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रह रहा था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद दोनों पत्नियों के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह अनबन इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया।
पुलिस ने विवाद सुलझाने के लिए पति को थाने बुलाया और दोनों पत्नियों की शिकायतें सुनीं। घरेलू मामला होने के चलते पुलिस ने इसे आपसी सहमति से सुलझाने की सलाह दी और पंचायत के जरिए समाधान निकालने को कहा।
पंचायत ने सुनाया अनोखा फैसला
इसके बाद मामला पंचायत के सामने पहुंचा, जहां लंबी चर्चा के बाद एक अनोखा फैसला सुनाया गया। पंचायत ने पति को सलाह दी कि वह दोनों पत्नियों के साथ बारी-बारी से तीन-तीन दिन रहे। इस तरह कुल छह दिन दोनों पत्नियों को दिए जाएंगे, जबकि बचा हुआ एक दिन पति के लिए ‘छुट्टी’ का होगा।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि पंचायत का यह फैसला कितने दिनों तक लागू रहता है और दोनों पत्नियां इस नियम का कितनी ईमानदारी से पालन करती हैं। लेकिन इतना तय है कि दो शादियां करना कई बार जिंदगी का बड़ा सिरदर्द बन सकता है।
Keywords: UP Panchayat, UP News, Viral News, UP Village News

