- Advertisement -

Vice Presidential Election: आज मिलेगा देश को नया उपराष्ट्रपति, जानें एनडीए और इंडिया दोनों में किसके उम्मीदवार के सिर पर ताज ?

आज मिल जाएगा नया उपराष्ट्रपति, एनडीए और इंडिया दोनों ने दिए हैं उम्मीदवार

3 Min Read

देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? इसे लेकर आज फैसला होने वाला है। सुबह 10:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया संचालित होगी वही शाम 6:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगा। इस चुनाव को लेकर एनडीए ने जहां सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है वही विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी चुनावी मैदान में है।

- Advertisement -
Ad image

उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर लोकसभा के कमरा नंबर एफ 110 में पूरी प्रक्रिया को संचालित करने की व्यवस्था की गई है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य एकल मतदान प्रणाली के तहत अपना मतदान करेंगे। फिलहाल दोनों गठबंधन की ओर से अपने-अपने जीत के दावे किए जा रहे हैं।

इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मतदान करेंगे। फिलहाल लोकसभा में 542 सदस्य हैं, वहीं राज्यसभा में 239 निर्वाचित तथा 12 मनोनीत है। राज्यसभा में पांच और लोकसभा में एक पद रिक्त है जिसके कारण मतदाताओं की संख्या चुनाव को लेकर 781 है।

- Advertisement -
Ad image

देश के 17 में उपराष्ट्रपति के चुनाव में यदी बहुत ज्यादा क्रॉस वोटिंग नहीं हुआ तो एनडीए की जीत पक्की मानी जा रही है। उपराष्ट्रपति के चुनाव में जीत के लिए कम से कम 391 मत चाहिए, एनडीए के पास 425 सांसद है ऐसे में उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। हालांकि इंडिया गठबंधन भी क्रॉस वोटिंग के आधार पर अपनी जीत के मनसुबें पाल रहे हैं।

विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। वे गोवा के लोकायुक्त भी रह चुके हैं, 2011 में वे सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत हुए हैं उनके द्वारा कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। वहीं एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन RSS से संबंध रखते हैं। 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था वही 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य करने का मौका मिला था।

वे कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि एक बात तो पक्की है की जीत किसी का भी हो लेकिन इस बार उपराष्ट्रपति दक्षिण भारत का ही होगा। बताते चलें कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद यह चुनाव हो रहे हैं।

keywordsSupreme Court, Electoral Process, Constitutional Post,CP Radhakrishnan, B. Sudarshan Reddy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू