- Advertisement -

बांग्लादेश 17 साल बाद लौटे तारीक रहमान, बीएनपी समर्थकों साथ मिलकर क्या दो महीने में करेंगे मैजिक?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल से अधिक समय बाद आखिरकार 25 दिसंबर 2025 को अपने वतन लौट आए हैं।

3 Min Read

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल से अधिक समय बाद आखिरकार 25 दिसंबर 2025 को अपने वतन लौट आए हैं। वर्ष 2008 के बाद से वे ब्रिटेन में रह रहे थे। ऐसे समय में उनकी वापसी को बेहद अहम माना जा रहा है, जब बांग्लादेश में नया आम चुनाव 2026 की शुरुआत में होने वाला है।

- Advertisement -
Ad image

तारिक रहमान की वापसी से पार्टी कार्यकर्ताओं में साफ तौर पर खुशी देखी जा रही है। उनके लौटने से बीएनपी कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है।

हालांकि तारिक रहमान ब्रिटेन में निर्वासित जीवन जी रहे थे, लेकिन वे लगातार अपने कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहकर जमीनी राजनीति में सक्रिय थे। ऐसे वक्त में उनका बांग्लादेश लौटना, जब देश हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा है, बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी वापसी को कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

अगर चुनाव की बात करें तो 12 फरवरी को मतदान होने की संभावना है। ऐसे में तारिक रहमान के पास समय काफी कम है। इस दौरान उनके लिए संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना और जनता का भरोसा जीतना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

पीएम पद के प्रमुख दावेदार हैं तारिक रहमान

तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (80 वर्ष) के बेटे तारिक रहमान (60 वर्ष) फरवरी में होने वाले आम चुनाव में सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। बीएनपी के प्रवक्ता रुहुल कबीर रिज़वी ने तारिक रहमान की वापसी को देश के लिए एक निर्णायक राजनीतिक क्षण बताया है।

तारिक रहमान के पिता जियाउर रहमान पहले सेना से जुड़े थे और बाद में देश के बड़े नेता बने। उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की स्थापना की थी और वे 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे। बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।

तारिक रहमान की वापसी को देखते हुए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वहीं बीएनपी ने उनके स्वागत के लिए लाखों समर्थकों को जुटाने की तैयारी की है, ताकि अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया जा सके।

Keywords: India Bangladesh Realtionship, Bangladesh crisis, Tarique Rahman, Bangladesh voilence, Bangladesh Nationalist party

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू