- Advertisement -

दूसरी बार शादी करने जा रहे है शिखर धवन, फरवरी में आयरिश पार्टनर सोफी शाइन संग शादी के बंधन में बंध सकते हैं ‘गब्बर’

शिखर धवन अपनी लंबे समय से साथी आयरिश कंसल्टेंट सोफी शाइन से फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-NCR में शादी करने जा रहे हैं। शादी निजी और हाई-प्रोफाइल होगी।

4 Min Read

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि फरवरी के तीसरे हफ्ते में वो अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी करने वाले हैं। बता दें, शादी दिल्ली-NCR में पूरी तरह से प्राइवेट तरीके से होगी। धवन की पॉपुलैरिटी और क्रिकेट वर्ल्ड में उनकी पकड़ को देखते हुए, ये शादी हाई-प्रोफाइल ही मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई करीबी दोस्त और नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

- Advertisement -
Ad image

दुबई से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदला रिश्ता

शिखर धवन और सोफी शाइन की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी, दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और फिर ये रिश्ता भरोसे और समझदारी में बदल गया। पहली बार दोनों को साथ में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान देखा गया था, तभी से उनके रिश्ते की चर्चा हर तरफ होने लगी थी। फिर मई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और एक मजबूत कॉर्पोरेट बैकग्राउंड रखती हैं। वो नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट, प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं। ये कंपनी अमेरिका की जानी-मानी फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सोफी सोशल वर्क में भी एक्टिव हैं। वो शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं, जो ‘दा वन स्पोर्ट्स’ की चैरिटी विंग है। उम्र में दोनों के बीच करीब पांच साल का फर्क है बता दें, धवन 40 के, सोफी 35 की लेकिन सोच और जिंदगी के नजरिए में दोनों की अच्छी ट्यूनिंग है।

- Advertisement -
Ad image

तलाक के बाद नई शुरुआत

शिखर धवन की लाइफ का ये नया चैप्टर उनके लिए इमोशनली भी खास है। उनकी पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, उनसे उनका 11 साल का बेटा जोरावर है। 2023 में तलाक के बाद, कई बार धवन बेटे की याद में भावुक दिखे। काफी वक्त तक अकेले रहने के बाद अब वो जिंदगी को नए सिरे से अपनाने जा रहे हैं।

शिखर का शानदार क्रिकेट करियर

अगर क्रिकेट करियर की बात करें तो धवन भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद ओपनर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया। इसके अलावा, घरेलू और लीग क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

अब फैंस को उम्मीद है कि निजी जीवन की यह नई पारी धवन के लिए खुशियों और स्थिरता से भरी होगी।

Keywords: Shikhar Dhawan, Sophie Shine, Shikhar Dhawan Wedding, Indian Cricketer News, Sophie Shine Profile

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू