- Advertisement -

चुनाव से पहले अफजल अली खान को बड़ा झटका, RJD ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

गौरा बौराम से RJD प्रत्याशी अफजल अली खान को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में RJD ने 6 साल के लिए बाहर कर दिया।

2 Min Read

बिहार की सियासत में बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने गौरा बौराम विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी अफजल अली खान को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। RJD की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अफजल अली खान पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें यह कार्रवाई झेलनी पड़ी।

- Advertisement -
Ad image

RJD ने उठाया सख्त कदम

सूत्रों के अनुसार, अफजल अली खान लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे और संगठन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर नाराजगी जताई और अनुशासन समिति की सिफारिश पर उन्हें निष्कासित कर दिया।

तेजस्वी यादव ने दी चेतावनी

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी नेता पार्टी की मर्यादा तोड़ेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।उन्होंने ये भी कहा कि RJD में व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं, जनता का हित सर्वोपरि है।

- Advertisement -
Ad image

बिहार चुनाव 2025 की तैयारी के बीच झटका

यह फैसला ऐसे समय आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज़ हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम पार्टी के भीतर अनुशासन कायम रखने और एकजुटता दिखाने का प्रयास है।

गौरा बौराम सीट पर नए प्रत्याशी की तलाश

अफजल अली खान के निष्कासन के बाद अब RJD को गौरा बौराम सीट से नए उम्मीदवार की तलाश करनी होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा जारी है और जल्द नाम की घोषणा हो सकती है।

बहरहाल RJD ने इस कार्रवाई से नेताओं को ये स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अनुशासनहीनता पर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। आगामी चुनावों में यह कदम संगठन की एकता और अनुशासन को मजबूत करने में मदद करेगा या पासा पलट जाएगा ये तो आने वाले भविष्य के गर्त में है।

Keywords: RJD, RJD Candidate Expelled, Afzal Ali Khan, RJD News, Bihar Assambly Election 2025

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू