भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को करोड़ों कर्जदारों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने बड़ा ऐलान करते हुए उन लोगों को राहत दी है जो EMI भर रहे थे। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिनों की बैठक के बाद रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% करने का ऐलान किया। इसके बाद अब मकान, कार और पर्सनल लोन की EMI में कमी आने का रास्ता साफ हो गया है।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% करने के लिए एकमत से वोट किया है।
लिक्विडिटी बढ़ाने का ऐलान
लिक्विडिटी एडजेस्टमेंट फैसिलिटी के तहत स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट 5% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी तथा बैंक रेट 5.5% पर एडजस्ट किए जाएंगे। MPC ने न्यूट्रल रुख जारी रखने का भी फैसला किया है।
रिज़र्व बैंक ने सिस्टम में और टिकाऊ लिक्विडिटी डालने के लिए इस महीने दिसंबर में 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी सिक्योरिटीज़ की OMO (ओपन मार्केट ऑपरेशंस) खरीद और 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का तीन साल अवधि का डॉलर-रुपया बाय-सेल स्वैप करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि MPC ने अपनी मौद्रिक नीति में न्यूट्रल स्टांस आगे भी बनाए रखने का ऐलान किया है, जो साफ तौर पर इस ओर इशारा करता है कि आगे की नीतियों में RBI महंगाई और विकास के संतुलन को प्राथमिकता देगा।
Keywords:– RBI, Loan Emi Reduction, Bank Lending Rates

