- Advertisement -

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हुआ हंगामा, नरवणे की किताब को लेकर पूछा था ये सवाल

राहुल गांधी ने सीमा सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी सेना ने भारतीय सीमा में दखल दिया है और सरकार इस विषय पर स्पष्ट जानकारी देने से बच रही है।

3 Min Read

नई दिल्ली: सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीमा सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी सेना ने भारतीय सीमा में दखल दिया है और सरकार इस विषय पर स्पष्ट जानकारी देने से बच रही है। राहुल गांधी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि वह आतंकवाद से लड़ती है, लेकिन वह एक कोट से डरती है।

- Advertisement -
Ad image

राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘Four Stars of Destiny’ में ऐसा क्या लिखा है, जिससे मोदी सरकार के लोग इतने घबरा रहे हैं कि उन्हें पढ़ने ही नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह जनरल नरवणे की किताब से कोट करना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें बोलने नहीं दे रही है, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

वहीं, राहुल गांधी का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से जुड़ा मामला बेहद संवेदनशील है और लोकसभा में विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने सदन में एक प्रकाशित मैगज़ीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उनका स्रोत भरोसेमंद है और उसमें एक पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरणों के अंश शामिल हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि राहुल गांधी सदन के सामने वह किताब पेश करें, जिससे वह कोट कर रहे हैं, क्योंकि जिस किताब का ज़िक्र किया जा रहा है, वह अभी प्रकाशित नहीं हुई है।

Keywords: Rahul Gandhi Lok Sabha, General Naravane Book Controversy, China Border Issue India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू