PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों के दौरे पर हैं। इसी यात्रा के तहत वे नीदरलैंड के हेग पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के जोश को देखकर पीएम मोदी ने खुशी जताई और कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे वे भारत में ही हों। उन्होंने हेग शहर को ‘सिटी ऑफ पीस’ बताते हुए वहां मौजूद भारतीयों को शुभकामनाएं भी दीं।
हेग में भारतीय समुदाय से PM मोदी का संबोधन
हेग सिटी में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से पीएम मोदी काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि इतना प्यार और उत्साह देखकर कुछ समय के लिए ऐसा लगा जैसे वे नीदरलैंड में नहीं, बल्कि भारत में किसी त्योहार के बीच हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नीदरलैंड में भारतीय समुदाय का योगदान यहां की अर्थव्यवस्था और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने नीदरलैंड की सरकार और जनता का आभार जताते हुए 140 करोड़ भारतीयों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं।
— BJP (@BJP4India) May 16, 2026
लेकिन भारत का diverse culture, आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है।
पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए… लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला। क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को… pic.twitter.com/roJnBpxcvW
भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर PM मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास बताता है कि समय के साथ कई सभ्यताएं और संस्कृतियां खत्म हो गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियां, देश और परिस्थितियां बदल गईं, लेकिन भारतीय परिवारों के संस्कार और अपनापन नहीं बदला। इसका कारण यह है कि लोगों ने अपनी जड़ों और अपनी भाषा को कभी नहीं छोड़ा।
16 मई को PM मोदी ने याद किया 2014 का जनादेश
हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 16 मई का दिन उनके लिए खास महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि इसी तारीख को 2014 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे, जब देश को लंबे समय बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार मिली थी। पीएम ने कहा कि उस दिन और आज के दिन में बड़ा फर्क है, लेकिन जनता का विश्वास हमेशा साथ रहा है। उन्होंने अपने 13 साल के मुख्यमंत्री और 12 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 25 वर्षों से लगातार करोड़ों लोगों का समर्थन उनके लिए गर्व और आशीर्वाद की तरह है, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में… 12 वर्ष प्रधानमंत्री का सेवाकाल… Democratic World में 25 वर्षों तक… करोड़ों-करोड़ वोटर्स का लगातार समर्थन… ये मेरे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है।
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2026
मेरे लिए ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है… ये मेरी बहुत बड़ी पूंजी है: PM @narendramodi
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों भारतीयों का भरोसा उन्हें कभी रुकने या थकने नहीं देता। उन्होंने बताया कि कम उम्र में ही वे देशभक्ति से जुड़ गए थे और जनता ही उनका परिवार बन गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘मैं’ से ‘हम’ का रास्ता चुना, जिसके बाद लोगों की खुशी ही उनकी खुशी और उनका कल्याण ही उनका कर्तव्य बन गया।
Keywords: PM Modi Netherlands Speech, Indian Community In Hague Event, India Netherlands Relations

