Pakistan Air Strike on Afghanistan: सोमवार देर रात काबुल में एक बड़ा हवाई हमला हुआ, जिसे लेकर अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है। बताया गया कि इस हमले में नशा मुक्ति के लिए चल रहे एक अस्पताल को निशाना बनाया गया। घटना में भारी तबाही हुई और अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया। अब तक करीब 400 लोगों की मौत और 250 के घायल होने की खबर है। अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।
पाकिस्तान ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
काबुल हमले को लेकर पाकिस्तान ने साफ कहा है कि उसने किसी अस्पताल या नागरिक जगह को निशाना नहीं बनाया। वहीं अफगानिस्तान ने दावा किया कि हवाई हमले में नशा मुक्ति केंद्र वाला अस्पताल प्रभावित हुआ, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह हमला बेहद विनाशकारी था, लेकिन पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है और कहा है कि उनके ऑपरेशन में आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया।
हमले के बाद काबुल में भारी तबाही
अफगान अधिकारियों के मुताबिक हमले में अस्पताल बुरी तरह तबाह हो गया और उसका बड़ा हिस्सा पूरी तरह ढह गया। सरकार के प्रवक्ताओं ने वीडियो जारी कर हालात की गंभीरता दिखाई, वहीं स्थानीय चैनलों पर बचावकर्मी आग बुझाते और मलबे में फंसे लोगों को निकालते नजर आए। यह घटना सीमा पर बढ़ते तनाव और हालिया झड़पों के बीच हुई, जिसमें पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है और दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
BREAKING: More videos from tonight's Pakistani airstrikes which hit a drug rehabilitation hospital in Kabul, killing or wounding an unspecified number of people, according to an Afghan Taliban spokesperson.
— Yalda Hakim (@SkyYaldaHakim) March 16, 2026
Pakistan’s government rejects this, claiming they targeted "military… pic.twitter.com/GtRmnicTLW
पाकिस्तान बोला- सिर्फ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई
पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा गया कि किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। सरकार के मुताबिक काबुल और नंगरहार में केवल आतंकी ठिकानों और उनके नेटवर्क पर सटीक हमले किए गए। बयान में कहा गया कि इन ठिकानों का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ गतिविधियों में हो रहा था। साथ ही यह भी दावा किया गया कि ऑपरेशन बेहद सावधानी से किया गया, ताकि आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे।
Keywords: Kabul Airstrike News, Afghanistan Pakistan Conflict, Kabul Hospital Attack, Pakistan Airstrike Afghanistan

