महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनकी निजी जिंदगी खबरों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हैं और उससे शादी करने का फैसला कर चुकी हैं।
परिवार के विरोध के बीच मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने का लिया फैसला
मोनालिसा का कहना है कि उनके परिवार को उनका यह रिश्ता बिल्कुल स्वीकार नहीं है। खास तौर पर उनके पिता जय सिंह भोसले इस संबंध के खिलाफ हैं। अलग धर्म होने की वजह से परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा के मुताबिक, उन्हें घर वापस आने के लिए मजबूर किया जा रहा था, इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ केरल चली गईं।
Viral ‘Kumbh Mela girl’ Monalisa Bhosle got married with her boyfriend in a temple in Trivandrum, Kerala.
— Aswin (@AswinTvm3) March 11, 2026
Kerala Story for you ❤️ pic.twitter.com/Dbhz7jlctN
पुलिस जांच में बालिग निकलीं मोनालिसा
पुलिस की जांच में मोनालिसा और फरमान ने बताया कि दोनों लगभग डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते हैं और उनकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। परिवार और समाज के दबाव से दूर रहने के लिए वे केरल आए। दस्तावेजों की जांच में मोनालिसा बालिग पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी मर्जी से फैसला लेने की अनुमति दे दी।
मोनालिसा की शादी पर सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी
फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी शादी को लेकर निराशा जाहिर की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस पूरे मामले पर आपत्ति जताई और कहा कि यह फैसला उन्हें दुखी कर रहा है। मिश्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले मोनालिसा को अपनी फिल्म में मौका देने की घोषणा की थी और उसे आगे बढ़ाने की कोशिश की थी।
मोनालिसा के पति फरमान खान की एक्टिंग
मोनालिसा की अचानक शादी के बाद उनके पति के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, उनका पति फरमान खान हैं, जो पेशे से अभिनेता हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल मौजूद है और इसमें कई फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार दिखते हैं। फरमान ने मोनालिसा के साथ मलयालम फिल्म ‘नागंमा’ में काम किया है और साउथ तथा भोजपुरी फिल्मों में छोटे रोल निभाए हैं।
महाकुंभ से मिली पहचान, वायरल वीडियो ने बदली मोनालिसा की जिंदगी
मोनालिसा पहली बार साल 2025 के प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आई थीं। उस समय वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और मालाएं बेचती नजर आईं, और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। अचानक मिली इस पहचान के बाद उन्हें फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम करने का अवसर भी मिला, लेकिन लोकप्रियता के साथ कई विवाद भी सामने आए।
Keywords: Monalisa Bhosle Marriage, Monalisa Bhosle Kerala Police Protection, Monalisa Bhosle Husband Farman Khan, Maha Kumbh Viral Girl Monalisa

