- Advertisement -

Kulgam Encounter : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पुरे इलाके को घेर लिया. इस दौरान जब सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया....

2 Min Read

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पुरे इलाके को घेर लिया. इस दौरान जब सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया. अब तक जानकारी जो सामने आई है उसके मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है.

- Advertisement -
Ad image

फ़िलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुलगाम के गुड्डार इलाके इलाके में कितने आतंकवादी छिपे हैं. लेकिन सुरक्षाबलों और आतंकवादियो को बीच मुठभेड़ जारी है. दोनों तरफ से फायरिंग की गूंज आसानी से सुनाई दे रही है. बता दें की पहलगांव हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सबक सिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

एक आतंकी ढेर – अफसर समेत तीन जवान घायल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो जानकारी अभी सामने आई है, उसके मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में सेना के एक ऑफिसर समेत तीन जवान घायल हो गए हैं. जबकि जवानों के पलटवार में एक आतंकी मारा गया है. सेना लगातार पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. लेकिन उनकी कितनी संख्या है अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

- Advertisement -
Ad image

Keywords Guddar forest, J&K, Encounter in J&K, Kulgam

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू