Virat Kohli Breaks Rohit Sharma Record: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरा मैच खेला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 250 रन बनाए। इस धमाकेदार स्कोर में टिम डेविड ने खास योगदान दिया, उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसमें एक शॉट गेंद को स्टेडियम के बाहर तक भेजने वाला रहा। यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है, जबकि सीएसके को अब तक अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने।
सीएसके के खिलाफ आरसीबी का नया सबसे बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 250 रन बनाए, जो सीएसके के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने 231-231 रन बनाए थे।
सीएसके के खिलाफ आरसीबी ने तोड़ा छक्कों का रिकॉर्ड
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुल 19 छक्के लगाए, जो सीएसके के खिलाफ आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17-17 छक्के लगाए थे।
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 200 विकेट का कीर्तिमान बनाया
आरसीबी बनाम सीएसके मैच में भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 200 विकेट पूरे किए। 192 मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले तेज गेंदबाज हैं। अब उनसे ज्यादा विकेट केवल युजवेंद्र चहल के नाम हैं, जिन्होंने 224 विकेट लिए हैं।
विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल में विराट कोहली अब किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 1188 रन बनाकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड (1161 रन, KKR के खिलाफ) पीछे छोड़ दिया है।
Keywords: Virat Kohli IPL 2026 Records, RCB Vs CSK Highest Score, Bhuvneshwar Kumar 200 IPL Wickets, Tim David IPL Sixes Record

