- Advertisement -

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात! सोती हुई 11 साल की जुड़वां बेटियों का पिता ने काटा गला, घंटों शवों के पास बैठा रहा आरोपी

कानपुर में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी दो जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। उस समय उसकी पत्नी और बेटा दूसरे कमरे में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

2 Min Read

Kanpur Father Kills Twin Daughters: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों बच्चियों का गला रेत दिया, जिनके नाम रिद्धि और सिद्धि बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस जब अपार्टमेंट पहुंची तो अंदर का मंजर देखकर हैरान रह गई। कमरे में खून फैला था और दोनों बच्चियों के शव पड़े मिले।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक घटना कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट की है। पुलिस ने बताया कि फ्लैट में अभिरंजन मिश्रा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। पारिवारिक विवादों के कारण वह लंबे समय से तनाव में था। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपनी जुड़वां बेटियों के साथ एक कमरे में सोने गया, जबकि पत्नी बेटे के साथ दूसरे कमरे में थी। इसी दौरान उसने दोनों बेटियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी।

तड़के 4:30 बजे पुलिस को मिली वारदात की सूचना

रविवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद नौबस्ता थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जब पुलिस कमरे के अंदर गई तो वहां खून फैला हुआ था और मंजर बेहद भयावह था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस हिरासत में आरोपी, हत्या के कारणों की जांच जारी

डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार आरोपी अभिरंजन मिश्रा एमआर के तौर पर काम करता है और पारिवारिक विवादों के कारण तनाव में था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है ताकि जुड़वां बेटियों की हत्या के पीछे की वजह सामने आ सके। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उसकी पत्नी और बेटे की भी जान खतरे में थी, और क्या दूसरे कमरे में होने से वे बच गए।

Keywords: Kanpur Twin Daughters Murder Case, Kanpur Crime News, Kanpur Double Murder Case

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू