- Advertisement -

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा अस्पताल में भर्ती, संक्रमण के कारण ICU में उपचार जारी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा को 7 अक्तूबर को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

1 Min Read

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा को संक्रमण के कारण मंगलवार 7 अक्तूबर 2025 को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

एचडी देवेगौड़ा के ऑफिस ने बताया कि तेज बुखार और ठंड लगने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया। उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। बेंगलुरु ग्रामीण के सांसद और देवेगौड़ा के दामाद डॉ. सीएन मंजूनाथ ने बताया कि उन्हें एक-दो दिन ICU में रहना पड़ सकता है।

92 वर्षीय जेडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी देवेगौड़ा अपनी उम्र के बावजूद राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और हाल ही में उन्होंने कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन को सत्ता में लाने का भरोसा जताया है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: HD Devegowda Hospitalized, HD Devegowda ICU Treatment, Former PM HD Devegowda Health Update, HD Devegowda Infection Treatment, Karnataka Politics HD Devegowda

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू