- Advertisement -

Goa Nightclub Fire Updates: मस्ती बनी मातम, गोवा के नाइट क्लब में आग, बेली डांस के बीच 25 लोगों की दर्दनाक मौत

पलभर की खुशी अचानक जिंदगीभर का गम दे गई। गोवा के उत्तरी इलाके में नाइट क्लब में लगी आग की खबर ने हर किसी को डरा दिया।

3 Min Read

पलभर की खुशी अचानक जिंदगीभर का गम दे गई। गोवा के उत्तरी इलाके में नाइट क्लब में लगी आग की खबर ने हर किसी को डरा दिया। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि शनिवार की वीकेंड नाइट उनके जीवन की आखिरी नाइट साबित होगी। जब सभी पार्टी की मस्ती में डूबे हुए थे, उसी दौरान उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में अफरा-तफरी मच गई। अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। इस हादसे में करीब 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार टूरिस्ट और 14 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

वहीं, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो वहां मौजूद एक सैलानी ने लिया था। यह पहली मंजिल से शूट किया गया था। वीडियो में एक महिला डांस करती नजर आती है और कुछ ही सेकंड बाद छत के ऊपरी हिस्से से आग की लपटें उठने लगती हैं, जिसके बाद पूरा माहौल अफरातफरी में बदल जाता है। हादसे के दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बेसमेंट में चले गए, जहां दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। सबसे अधिक मौतें इसी वजह से हुईं।

मजिस्ट्रेट-स्तरीय जांच के आदेश

हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद मजिस्ट्रेट-स्तर की जांच के आदेश दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

- Advertisement -
Ad image

सभी नाइट क्लबों की होगी जांच

यह हादसा उस समय हुआ है जब नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी गोवा पहुंचते हैं। ऐसे में न्यू ईयर पार्टी से पहले या बाद में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए अब सभी नाइट क्लबों की सुरक्षा ऑडिट की जाएगी। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने स्पष्ट कहा है कि जो क्लब सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी जिन्होंने ऐसे क्लबों को संचालन की अनुमति दी।

Keywords:Goa Fire Accident, Goa Accident, Goa Fire Tragedy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू