- Advertisement -

मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का निधन, मौत की वजह आई सामने

संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया।

4 Min Read

संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई। इस खबर ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। ऋषभ टंडन, जिन्हें उनके फैंस प्यार से फकीर के नाम से जानते थे, 21 अक्टूबर की रात इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषभ के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

कौन थे ऋषभ टंडन?

ऋषभ टंडन मुंबई के एक जाने-माने सिंगर, संगीतकार और अभिनेता थे। वह अपने शांत स्वभाव, गहरी सोच और संगीत के प्रति गहरे जुनून के लिए पहचाने जाते थे। अपने इंस्टाग्राम बायो में उन्होंने खुद को लिखा था “एक आस्तिक, शिव की ऊर्जाओं से ओतप्रोत… गायक, संगीतकार, अभिनेता।”

कैसे हुई मौत?

बताया जा रहा है कि ऋषभ कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने दिल्ली आए हुए थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उनके एक करीबी दोस्त ने बताया कि सब कुछ बहुत अचानक हुआ और किसी को इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि वह यूं चले जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

ऋषभ के यादगार गाने

ऋषभ टंडन को उनके फेमस गाने फकीर ने पहचान दिलाई थी। इसके अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय गाने जैसे ये आशिकी, चांद तू, धू-धू करके, फकीर की जुबानी गाए, जो फैंस के बीच काफी पसंद किए गए।
संगीत के साथ-साथ ऋषभ ने अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने फकीर लिविंग लिमिटलेस और रशना द रे ऑफ लाइट जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।

अधूरा रह गया ऋषभ का सपना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ अपने निधन से पहले कई नए गानों पर काम कर रहे थे। ये सभी गाने रिलीज के लिए तैयार किए जा रहे थे, लेकिन अब उनके अधूरे कामों को देखकर फैंस भावुक हो उठे हैं।
ऋषभ अपने पालतू जानवरों के भी बेहद करीब थे। उनके मुंबई वाले घर में कई बिल्लियां, कुत्ते और पक्षी थे, जिन्हें वह परिवार की तरह प्यार करते थे।

आखिरी पोस्ट बनी यादगार

ऋषभ टंडन की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट उनके जन्मदिन की थी, जिसे उनकी पत्नी ने साझा किया था। अब वही पोस्ट उनके फैंस के लिए एक यादगार बन गई है। ऋषभ टंडन का यूं अचानक चला जाना संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके जाने से संगीत और फिल्मी दुनिया में एक खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा। फैंस और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा “वो सिर्फ एक सिंगर नहीं, एक सच्चे कलाकार थे, जो आत्मा से गाते थे।”

Keywords: Rishabh Tandon Death, Singer Rishabh Tandon Heart Attack, Fakir Singer Passes Away

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू