नई दिल्ली: देश में जल्द ही पांच क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने इन चुनावों को लेकर लगभग सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि आयोग आज ही चुनाव की तारीखों और पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इस संबंध में आज शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की संभावना है। जिन जगहों पर चुनाव होंगे, उनमें चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा बड़ा ऐलान
भारत निर्वाचन आयोग आज शाम करीब 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। माना जा रहा है कि इस दौरान पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों और पूरे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। इस प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहेंगे।
Election Commission of India will hold a Press Conference today at 4 pm; likely to announce the schedule of elections in poll-bound states. https://t.co/dxSRYgXEt9 pic.twitter.com/0qp4srzYtX
— ANI (@ANI) March 15, 2026
तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनावी राज्यों में पहुंची थी ECI टीम
हाल ही में चुनाव आयोग की टीम ने चुनाव होने वाले सभी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की थी। फरवरी में असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी का निरीक्षण किया गया, जबकि 6–7 मार्च को केरल और 9–10 मार्च को पश्चिम बंगाल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान आयोग ने राजनीतिक दलों, प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठकें कीं। खासतौर पर कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची अपडेट, EVM-VVPAT की जांच और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है।
इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल जल्द होने वाला है समाप्त
पांचों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल आने वाले महीनों में खत्म होने वाला है। पश्चिम बंगाल की विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 तक है, जबकि तमिलनाडु की अवधि 10 मई 2026 को समाप्त होगी। असम की विधानसभा 20 मई 2026 तक कार्यरत रहेगी और केरल की अवधि 23 मई 2026 को खत्म हो जाएगी। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 तक निर्धारित है।
Keywords: Assembly Elections 2026 India, Election Commission India Press Conference, West Bengal Assam Tamil Nadu Kerala Elections 2026, ECI Election Schedule Announcement

