- Advertisement -

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अविवा बेग संग की सगाई, जानें कौन है वाड्रा खानदान की बहु?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी करीबी दोस्त और फोटोग्राफर अवीवा बेग से सगाई कर ली है।

3 Min Read

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। बस परिवार के चुनिंदा लोग और कुछ खास दोस्त ही वहां मौजूद रहे। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और अवीवा 7 सालों से साथ हैं, तो दोनों परिवार पहले से इस रिश्ते के लिए तैयार थे। जानबूझकर इस सगाई को सार्वजनिक नहीं किया गया, ताकि ये पल सिर्फ परिवार और करीबी लोगों के लिए खास बना रहे। सबने राजस्थान के रणथम्भौर में, बेहद शांत और सादगी भरे तरीके से ये खास मौका मनाया।

- Advertisement -
Ad image

बचपन की दोस्ती में बदला प्यार

बात करे इन दोनों की कहानी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, ये तो बचपन की दोस्ती से शुरू हुई थी। कहते हैं, रेहान और अवीवा तब से एक-दूसरे को जानते हैं जब वे बहुत छोटे थे, अपनी-अपनी मांओं की गोद में खेला करते थे। स्कूल भी एक ही था, तो दोस्ती और गहरी होती गई। करीब सात साल पहले ये दोस्ती प्यार में बदल गई, और अब दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई तक बात पहुंच गई। अवीवा दिल्ली से हैं, और उनका परिवार वाड्रा परिवार के पुराने जानकारों में है। दोनों परिवारों के बीच रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं, जिससे इनके रिश्ते को और सहारा मिला।

अवीवा बेग का पारिवारिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंड

अवीवा का परिवार काफी क्रिएटिव बैकग्राउंड से बिलोंग करते है। उनके पिता इमरान बेग दिल्ली के बड़े कारोबारी हैं, और मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता और प्रियंका गांधी की दोस्ती भी सालों पुरानी है, नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का इंटीरियर डिजाइन करने में प्रियंका के साथ काम किया था। खुद अवीवा को भी फोटोग्राफी का बहुत शौक है, और यही दिलचस्पी रेहान और अवीवा को करीब ले आई। दोनों के रिश्ते की बुनियाद में कला और रचनात्मकता की अहम जगह है।

- Advertisement -
Ad image

राजनीति से दूर, कला की दुनिया में पहचान बना रहे हैं रेहान

रेहान ने राजनीति से हमेशा दूरी बनाए रखी है, जबकि उनकी मां और मामा राजनीति में सक्रिय हैं। वह कई बार अपनी मां के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखे, पर असल पहचान उन्होंने अपनी फोटोग्राफी और आर्ट की दुनिया में बनाई है। ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से उनकी फोटोग्राफी एग्जीबिशन हो चुकी है, जिसे सराहा भी गया था। कोलकाता में भी उनकी फोटो प्रदर्शनी लगी थी। अब दोनों परिवार मिलकर शादी की तारीख तय करेंगे, और कुछ महीनों में शादी भी हो सकती है।

Keywords: Rehan Vadra, Aviva Beg, Priyanka Gandhi Son, Rehan Vadra Engagement, Vadra Family News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू