- Advertisement -

कांग्रेस ने रिलीज की राज्यसभा के उम्मेदवारों की लिस्ट, अभिषेक संघवी समेत इन 5 चेहरों पर पार्टी ने जताया भरोसा

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। अभिषेक मनु सिंघवी को फिर से तेलंगाना से मौका दिया गया है।

3 Min Read

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ा नाम अभिषेक मनु सिंघवी का है। पार्टी के सीनियर नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील। कांग्रेस ने उन पर फिर भरोसा दिखाया और तेलंगाना से एक बार और मैदान में उतारा है। सिंघवी अभी भी तेलंगाना से राज्यसभा सांसद हैं। इस बार तेलंगाना की दो सीटों पर चुनाव होना है। दूसरी सीट के लिए पार्टी ने मुख्यमंत्री के करीबी वी. नरेंद्र रेड्डी को टिकट दिया है। इसे कांग्रेस की एक मजबूत राजनीतिक चाल माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

अलग-अलग राज्यों से उम्मीदवारों की घोषणा

बाकी राज्यों की बात करें तो कांग्रेस ने नए और पुराने दोनों चेहरों को मौका दिया है। छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम फिर से उम्मीदवार बन गई हैं। उनकी पहचान आदिवासी समुदाय में अच्छी है, और वो अभी भी राज्यसभा में हैं। हिमाचल से अनुराग शर्मा को टिकट मिला है, जो कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को मैदान में उतारा गया है, वहीं तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक को। इन नामों से कांग्रेस ने अलग-अलग इलाकों और समाज के हिस्सों को साथ जोड़ने की कोशिश की है।

नितीश कुमार अब संभालेंगे दिल्ली की कमान

बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक राज्य की कमान संभालने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। खबर है कि वे राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस खबर से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जदयू नेताओं का कहना है कि पार्टी में अंतिम फैसला नीतीश कुमार का ही होता है। वहीं अब खुद नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इस पूरे मुद्दे पर जानकारी साझा की है।

- Advertisement -
Ad image

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से लोगों ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा है, जिसकी बदौलत उन्हें बिहार की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जनता के इसी विश्वास से राज्य ने विकास और सम्मान की नई पहचान बनाई है। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।

Keywords: Congress Rajya Sabha Candidates List 2026, Abhishek Manu Singhvi, Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination, Congress Rajya Sabha Election Candidates

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू