कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत का टम्बलर रिज उस वक्त दहल गया जब एक स्कूल के पास अचानक संदिग्ध हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में तकरीबन दस लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक, टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल के अंदर दोपहर 1:30 बजे के करीब फायरिंग हुई। जानकारी मिलते ही जब पुलिस वहां पहुंची तो पांच लोग घटनास्थल पर मृत पाए गए। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक कमरे में दो अज्ञात शख्स के शव भी मिले।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मार ली। फिलहाल हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल के अंदर फंसे सभी बच्चों और मौजूद स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, कनाडा में हुई इस भयावह गोलीबारी की घटना से मैं गहराई से स्तब्ध हूँ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस गहरे दुख की घड़ी में भारत, कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
Keywords: Canada School Shooting, Tumbler Ridge British Columbia Shooting, RCMP School Firing Incident

