India U19 World Cup Champion 2026: हरारे में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया, फाइनल में ऐसा स्कोर बनाया, जो पहले कभी नहीं हुआ। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में, भारतीय क्रिकेट के लिए किसी यादगार फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा रहा। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 411 रन ठोक दिए। इतना बड़ा स्कोर इससे पहले किसी भी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में नहीं बना था।
टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला करने के बाद इंडिया ने शुरू से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। हर शॉट में आत्मविश्वास दिखा, और साफ था कि ये टीम सिर्फ ट्रॉफी उठाने नहीं, इतिहास लिखने आई है।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
BCCI congratulates India Under-19 team on sixth ICC Men's Under-19 World Cup triumph.
Details 🔽 | #U19WorldCup https://t.co/OG56zLQf1L
वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी ने बदला मैच का रुख
मैच में रुख बदलने वाले असली हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। उनकी बैटिंग तो जैसे हर किसी की याद में बस गई। वैभव ने 55 गेंद में शतक जड़ दिया, ये फाइनल का अब तक का सबसे तेज शतक है। फिर 71 गेंदों में 150 रन, और आखिर में 80 गेंदों में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली। 15 चौके, 15 छक्के मतलब हर ओवर में कुछ ना कुछ धमाल। वैभव ने जबरदस्त बैलेंस दिखाया, कभी धैर्य तो कभी आक्रामकता। सिर्फ रन ही नहीं, इंग्लैंड के बॉलर्स का भरोसा भी हिला दिया। उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड का काम और भी मुश्किल हो गया।
Saving his best performance of the tournament for the biggest game of all 👏
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is the Player of the Match in the final for his record-shattering knock 🙌
India U19 win by 100 runs 🏆
Updates ▶️ https://t.co/hisult6ODX #U19WorldCup pic.twitter.com/LYehNgp3Xg
इंग्लैंड की जुझारू कोशिश, लेकिन भारतीय गेंदबाज भारी पड़े
अब इंग्लैंड की बारी आई तो 411 के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने वो शुरुआत से ही दबाव में आ गई। भारतीय गेंदबाजों ने एकदम सटीक लाइन-लेंथ रखी, जिससे इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। देखते-देखते 177 पर 7 विकेट गिर गए। कैलब फैल्कनर ने कोशिश तो पूरी की, 67 गेंद पर 115 रन ठोक दिए, लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। इंडियन बॉलर्स ने आखिरी तक फोकस बनाए रखा और इंग्लैंड की पारी 311 पर समेट दी। इंडिया ने 100 रन से जीत दर्ज की, बहुत बड़ी जीत।
छठी बार चैंपियन बना भारत, कप्तान आयुष म्हात्रे का नाम स्वर्ण अक्षरों में
इस जीत के साथ इंडिया छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बना। अब सबसे ज्यादा बार ये खिताब अपने नाम किया है, ऑस्ट्रेलिया चार बार जीता है, लेकिन इंडिया छह बार। 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 और अब 2026। कप्तान आयुष म्हात्रे की कप्तानी भी कमाल की रही शांत, समझदार और सही फैसले। पूरी टीम ने मेहनत की, और इस जीत ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर तगड़ा है।
Keywords: India U19 World Cup 2026, India Vs England U19 Final, Vaibhav Suryavanshi 175 Runs, U19 World Cup Final Record, Indian Cricket Future

