वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में देश का बजट पेश कर रही हैं। आपको बता दें कि यह उनका 9वां बजट किया। वहीं इस बार के बजट कई ऐसी चीजें हैं, जिनके दाम कम हुए हैं। आम आदमी की नजरें इस बजट में अपने बजट की चीजों पर नजर रखे हुए थे। चलिए जानते हैं कि इस बार कि बजट में किन चीजों का दाम हुआ महंगा और किसका दाम घटा।
बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा, मैं लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम, जिसे LRS के नाम से जाना जाता है, के तहत शिक्षा और मेडिकल मकसद से TCS दर को 5% से घटाकर 2% करने का प्रस्ताव करती हूं।
खेल से जुड़े सामान होंगे सस्ते
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया कि खेल-कूद से जुड़े उपकरणों पर शुल्क में राहत दी गई है। इससे इन सामानों की कीमतें घटेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
हेल्थकेयर सेक्टर को बड़ी राहत
बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने कई जरूरी दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया है। शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कमी आएगी। कैंसर की 17 दवाओं के साथ-साथ 7 अन्य गंभीर बीमारियों की दवाएं भी सस्ती होंगी।
बीड़ी सस्ती, सिगरेट पर राहत नहीं
तंबाकू उत्पादों में बदलाव करते हुए सरकार ने बीड़ी की कीमतों में राहत दी है, जबकि सिगरेट पर कोई विशेष छूट नहीं दी गई है।
चमड़े के जूते और लेदर प्रोडक्ट होंगे सस्ते
बजट के बाद बाजार में चमड़े के जूते और अन्य लेदर उत्पादों की कीमतें कम होने की उम्मीद है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
मोबाइल फोन और EV बैटरी की कीमत घटेगी
टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली बैटरियां सस्ती की गई हैं।
बायोगैस से बनी CNG होगी सस्ती
पर्यावरण के अनुकूल ईंधन को प्रोत्साहित करते हुए सरकार ने बायोगैस मिश्रित CNG की कीमतों में कटौती की है।
घरेलू इलेक्ट्रिक सामान भी होंगे सस्ते
बजट के बाद माइक्रोवेव ओवन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।
सोलर प्रोडक्ट और कपड़ों पर भी राहत
सरकार के फैसलों के बाद सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरणों और कपड़ों की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
बजट के बाद क्या हुआ महंगा?
वहीं दूसरी ओर, बजट 2026 के बाद शराब की कीमतें बढ़ेंगी। इसके अलावा स्क्रैप, खनिज और फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग पर लागत बढ़ने की संभावना है।
Keywords: Budget 2026 Price Impact, Budget 2026 Cheaper And Costlier Items, Union Budget 2026 Updates

