- Advertisement -

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले दल-बदल का दौर शुरू, इन नेताओं ने छोड़ा अपने पार्टी का साथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियों के बीच कई वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। यह राजनीतिक बदलाव राज्य की सियासी तस्वीर को नया रूप दे रहा है।

5 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इस बार चुनाव की तैयारियों के दौरान कई प्रमुख नेताओं ने अपने पार्टी पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। खास तौर पर जिला और राज्य स्तर के पदाधिकारियों के इस्तीफे सामने आए हैं। राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कदम चुनाव से पहले दलों के भीतर असंतोष और नई गठबंधनों की तैयारी का संकेत देता है।

- Advertisement -
Ad image

प्रमुख इस्तीफों का आंकड़ा

अभी तक की खबरों के अनुसार कम से कम 44 नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। इनमें सबसे अधिक ध्यान LJP के 38 नेताओं का है, जिन्होंने खगड़िया जिले में पार्टी पदों से हटने का ऐलान किया। वहीं, जन सुराज पार्टी की कोर कमेटी के दो पूर्व सांसदों ने भी अपने पद छोड़े हैं। इसके अलावा BJP, JDU और कुछ स्वतंत्र विधायकों के इस्तीफे भी सामने आए हैं। यह आंकड़ा राज्य की राजनीतिक स्थिरता और चुनावी रणनीतियों पर असर डाल सकता है।

इन नेताओं छोड़ा अपने पार्टी का दामन

1) मिश्रीलाल यादव ने छोड़ा बीजेपी का साथ

- Advertisement -
Ad image

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सियासी हलचल के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव, जो दरभंगा के अलीनगर से विधायक हैं, ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह कदम बीजेपी के लिए एक बड़ा राजनीतिक नुकसान साबित हो सकता है।

2) संगीता कुमारी ने छोड़ा RJD का साथ

कुमारिया विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की विधायक संगीता कुमारी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

3) चेतन आनंद ने छोड़ा RJD का साथ

शेहपुरा विधानसभा क्षेत्र से RJD के विधायक चेतन आनंद ने भी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा भी आगामी चुनावों में पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है।

4) मुरारी प्रसाद गौतम ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने चेनारी विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, और उनके इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

5) भारत बिंद ने छोड़ा RJD का साथ

भभुआ विधानसभा क्षेत्र से RJD के विधायक भारत बिंद ने भी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा भी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है।

आखिर इस्तीफों के पीछे की वजह क्या है ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार नेताओं के इस्तीफों के पीछे कई वजहें हैं। इनमें पार्टी की नीतियों से असहमति, चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर विवाद, और नई राजनीतिक गठबंधनों में शामिल होने की योजना प्रमुख हैं। इसके परिणामस्वरूप, पार्टियों को अपने संगठन को मजबूत करने और नए चेहरों को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम करना पड़ रहा है। इस सियासी बदलाव का असर न केवल उम्मीदवारों की सूची पर, बल्कि आम जनता के मतों और चुनावी माहौल पर भी पड़ सकता है।

भविष्य की चुनावी तैयारी

जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, इस्तीफों का सिलसिला राजनीतिक दलों के लिए चुनौती भी बन सकता है और अवसर भी। नए नेताओं का जुड़ना या पुराने पदाधिकारियों का हटना गठबंधन और रणनीति को प्रभावित करता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले हफ्तों में और भी राजनीतिक हलचल देखने को मिल सकती है। इस बीच, मतदाता भी बदलावों को लेकर सतर्क हैं और उनकी नजरें चुनावी घोषणाओं और उम्मीदवारों पर बनी हुई हैं।

कब है चुनाव?

2025 का बिहार विधानसभा चुनाव सभी 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर 2025 को दो चरणों में होगा, और मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी। यह सुचना चुनाव भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

Keywords: Bihar Assembly Election 2025, Jan Suraj Party, JDU, BJP, Bihar Politics, Party Leaders Resignation

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू