महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एनसीपी नेता अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उतरने की प्रक्रिया के वक्त विमान में अचानक तकनीकी समस्या आई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। दुर्घटना के बाद का मंजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था। प्लेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके परखच्चे उड़ गए हैं। घटना के तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
प्लेन क्रैश में अजित पवार का हुआ निधन
विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस दुर्घटना में तीन यात्री और दो पायलट शामिल हैं, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अजित पवार का नाम भी मृतकों में शामिल है। DGCA जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करेगा। हादसा बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान हुआ, जब विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे बचाव कार्य में भी कठिनाई आई।
सुप्रिया सुले दिल्ली के लिए रवाना
सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह तीनों शरद पवार के आवास पर एक साथ मौजूद हैं और अब वे बारामती के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
आज बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दौरे के दौरान चार महत्वपूर्ण चुनावी सभाएं आयोजित की जानी थीं। यह सभाएं उनके चुनाव प्रचार के हिस्से के रूप में योजना बनाई गई थीं, जो अब हादसे के कारण स्थगित हो सकती हैं।
Keywords: Ajit Pawar Plane Crash, Baramati Plane Accident, NCP, Ajit Pawar News, Ajit Pawar Aircraft Incident

