- Advertisement -

बांग्लादेशी एयरस्पेस में तारिक रहमान के प्लेन की हुई एंट्री, ढाका में बम धमाका, हिंसा से हालात बिगड़े

बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और हिंसा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। स्थिति दिन-ब-दिन बेकाबू होती जा रही है।

3 Min Read

बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और हिंसा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। स्थिति दिन-ब-दिन बेकाबू होती जा रही है। इसी बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान आज 17 साल बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचने वाले हैं।

- Advertisement -
Ad image

लेकिन उनके आगमन से पहले ही ढाका के सबसे व्यस्त बाजार ‘माघ बाजार’ इलाके में लोगों की भारी भीड़ के बीच एक फ्लाईओवर से पेट्रोल बम हमला किया गया। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस बीच तारिक रहमान का विमान बांग्लादेश के एयर स्पेस में प्रवेश कर चुका है। वहीं, उनके स्वागत के लिए पार्टी समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर जुट गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तारिक रहमान की 17 साल बाद देश में वापसी आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। इसे हिंसा की आग में झुलस रहे बांग्लादेश में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

तारिक रहमान का आना भारत के लिए फायदेमंद?

अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में कट्टरपंथी इस्लामिस्ट तत्वों को बढ़ावा मिलने के आरोप लग रहे हैं और भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी हो रही है। वहीं, अगर तारिक रहमान की बात करें तो भारत के साथ उनके संबंध तुलनात्मक रूप से दोस्ताना माने जाते हैं। ऐसे में यदि वे चुनाव लड़ते हैं और सत्ता में आते हैं, तो इसे भारत के लिए सकारात्मक माना जा सकता है। फिलहाल, तारिक रहमान का यह दौरा तीन दिनों का बताया जा रहा है।

अमेरिका दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) गुरुवार, 25 दिसंबर को तारिक रहमान की वापसी के अवसर पर ढाका में पुर्बाचल एक्सप्रेसवे (300 फीट रोड) और हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुलशन जाने वाले मार्गों पर एक बड़े जनसभा/कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना बना रही है। यह कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे शुरू होने की संभावना है।

इस दौरान भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई है। ऐसे में ढाका में या उसके आसपास यात्रा करने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को अपने एयरलाइन टिकट और यात्रा दस्तावेज साथ रखने और पुलिस चेकपॉइंट पर दिखाने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गई है।

Keywords: Bangladesh Violence Dhaka Bomb Blast Tarique Rahman Return BNP Tarique Rahman Bangladesh Political Unrest

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू