- Advertisement -

1971 की आजादी के बाद बांग्लादेश से जीता कोई हिंदू नेता, ढाका से BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय बने सांसद

बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

3 Min Read

ढाका: बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस चुनाव में एक ऐतिहासिक घटना भी दर्ज हुई है। आजादी के बाद पहली बार ढाका से कोई हिंदू नेता सांसद चुना गया है।

- Advertisement -
Ad image

हिंदू नेता गयेश्वर चंद्र रॉय ने बीएनपी के टिकट पर जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार एमडी शाहिनुर इस्लाम के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनकी इस जीत के साथ ही ढाका में नया इतिहास रच गया।

ये भी जान लें

  • ढाका-3 सीट से बीएनपी उम्मीदवार गयेश्वर चंद्र रॉय ने 98,785 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
  • उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी के एमडी शाहिनुर इस्लाम को 82,232 वोट मिले।
  • गयेश्वर चंद्र रॉय बीएनपी के वरिष्ठ नेता हैं और हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं।
  • उनकी जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है।
  • 1971 की स्वतंत्रता के बाद ढाका से चुने गए वे पहले हिंदू सांसद बने हैं।

जानें कौन हैं गयेश्वर चंद्र रॉय

गयेश्वर चंद्र रॉय का जन्म 1 नवंबर 1951 को ढाका जिले के केरानीगंज में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ। उनके पिता ज्ञानेंद्र चंद्र रॉय और माता सुमति रॉय थे। उनके दो संतान हैं—अमिताव रॉय और अपर्णा रॉय। उनका परिवार लंबे समय से बीएनपी से जुड़ा रहा है। उनके बेटे अमिताव रॉय का विवाह बीएनपी नेता निताई रॉय चौधरी की बेटी निपुण रॉय चौधरी से हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

गयेश्वर रॉय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1970 के दशक में जातीय समाजतांत्रिक दल से की थी। बाद में 1978 में वे बीएनपी के युवा संगठन ‘जातीयताबादी जुबो दल’ से जुड़ गए। 1987 से 2002 तक उन्होंने जुबो दल के महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई। 1991 में बीएनपी की सरकार बनने के बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने पहले पर्यावरण और वन मंत्रालय में तथा बाद में मत्स्य और पशुपालन मंत्रालय में कार्य किया। उन्हें मंत्री पद तकनीकी कोटे के तहत सौंपा गया था।

Keywords: Gayeshwar Chandra Roy, Bangladesh Election, Dhaka Hindu MP, BNP Bangladesh, Bangladesh Politics, Jamaat E Islami, Dhaka 3 Seat

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू