- Advertisement -

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, कुंभकर्णी नींद से कब जागेंगे मोहम्मद यूनुस?

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही हिंसा पर भारत समेत पूरी दुनिया ने विरोध जताया है।

2 Min Read

ढाका: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही हिंसा पर भारत समेत पूरी दुनिया ने विरोध जताया है, लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस की ओर से कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

हत्याओं का यह सिलसिला दीपू चंद्र दास की भयावह हत्या के बाद शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। एक के बाद एक कई हिंदुओं की जान बांग्लादेशी उपद्रवियों द्वारा ली जा चुकी है। अब एक और हिंदू की हत्या की खबर सामने आई है।

बांग्लादेश के सुनामगंज जिले के भंगदोहोर गांव में जॉय महापात्रो नाम के एक हिंदू युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। जॉय की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को एक स्थानीय व्यक्ति ने बुरी तरह पीटा और जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसे जहर देकर मार डाला गया।

- Advertisement -
Ad image

18 दिनों में 7 लोगों की हत्या

बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 18 दिनों में 7 हिंदू लोगों की हत्या हो चुकी है। वहीं दिसंबर से अब तक हिंसक उपद्रवियों ने करीब 14 लोगों की जान ले ली है।

हिंदू आबादी में डर का माहौल

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान ही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं शुरू हुईं, जो अब तक जारी हैं। इस हिंसा की शुरुआत नरसिंगदी शहर में एक 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की हत्या से हुई थी। इसके बाद व्यापारी और पत्रकार राणा प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिर दीपू चंद्र दास और खोकन दास को भी मौत के घाट उतार दिया गया।

Keywords: Another Hindu Killed In Bangladesh, Violence Against Hindus In Bangladesh, Bangladesh Minority Violence

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू