Hantavirus को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अफ्रीकी देश कांगो में Ebola वायरस का गंभीर प्रकोप सामने आया है। पूर्वी कांगो के इतुरी प्रांत में अब तक करीब 80 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों संदिग्ध मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य टीमें संक्रमण को रोकने के लिए बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अभियान चला रही हैं।
कांगो में Ebola के दुर्लभ वैरिएंट की पुष्टि
कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कई संदिग्ध मामलों के नमूनों की जांच में Bundibugyo वायरस पाया गया है, जो इबोला का एक दुर्लभ प्रकार है। यह देश में 1976 के बाद से इबोला का 17वां बड़ा प्रकोप माना जा रहा है।
बुनिया में बिगड़ते हालात, लोगों में दहशत
इटुरी प्रांत की राजधानी बुनिया में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोजाना कई मौतों की खबरें सामने आ रही हैं और एक दिन में दो से तीन अंतिम संस्कार आम हो गए हैं। निवासी जीन मार्क असिम्वे ने बताया कि इलाके में डर का माहौल है और वायरल संक्रमण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
पहले केस की पहचान एक नर्स में हुई
कांगो के स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर काम्बा ने बताया कि इस संक्रमण का पहला संदिग्ध मामला एक नर्स से जुड़ा था। उस नर्स की मौत अप्रैल के अंत में बुनिया के एक अस्पताल में हो गई थी।
Ebola के लक्षण और संक्रमण फैलने का तरीका
Ebola वायरस संक्रमित व्यक्ति के शरीर के द्रव जैसे उल्टी, खून, पसीना और अन्य फ्लूइड के संपर्क में आने से फैलता है। इसके मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, दस्त और उल्टी शामिल हैं। कुछ मामलों में अंदरूनी या बाहरी रक्तस्राव भी हो सकता है। कांगो में लोगों से सावधानी बरतने और संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
WHO ने इबोला को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो और युगांडा में Ebola के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 300 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं और 88 लोगों की मौत हो चुकी है।
Keywords: Ebola outbreak in Congo, Bundibugyo virus Ebola variant, WHO global health emergency

